Ram Navami 2023 Messages: राम नवमी पर प्रियजनों को इन हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
राम नवमी जहां चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है और इस दिन मां दुर्गा के नौंवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है तो वहीं भगवान राम के साथ-साथ उनके भाई लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की पूजा का विधान है. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को राम नवमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Ram Navami 2022 Messages in Hindi: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का त्योहार हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक मनाया जाता है. चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को राम नवमी (Ram Navami) का त्योहार मनाया जाता है. इस साल राम नवमी 30 मार्च 2023 को मनाई जा रही है. पौराणिक मान्यताओं को अनुसार, इसी पावन तिथि पर भगावन श्री राम (Bhagwan Ram) ने धरती पर अवतार लिया था. माना जाता है कि भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के सातवें अवतार श्रीराम का जन्म चैत्र शुक्ल नवमी को धरती से राक्षसों और आसुरी प्रवृत्तियों का विनाश करने के लिए हुआ था, इसलिए उन्होंने लंकापति रावण का अंत करके अधर्म पर धर्म की स्थापना की थी.
राम नवमी जहां चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है और इस दिन मां दुर्गा के नौंवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है तो वहीं भगवान राम के साथ-साथ उनके भाई लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की पूजा का विधान है. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को राम नवमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- मेरे प्रभु हैं श्रीराम,
जिनका अयोध्या है धाम,
रघुनंदन जो करते पूरे काज,
उनको हम करते हैं प्रणाम...
राम नवमी की शुभकामनाएं

2- जिनके मन में हैं श्री राम,
भाग्य में उसके है वैकुण्ठ धाम,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका है कल्याण.
राम नवमी की शुभकामनाएं

3- मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम,
मैं तुमसे क्या मांगू,
ओ जगत के स्वामी,
ओ अंतर्यामी मैं तुमसे क्या मांगू.
राम नवमी की शुभकामनाएं

4- श्री रामचंद्र कृपालु भज,
मन हरण भवभय दारुणम्,
नवकंज लोचन, कंज मुख,
कर कंज, पद कंजारुणं.
राम नवमी की शुभकामनाएं

5- राम रोम-रोम में हैं,
राम हर घर-आंगन में हैं,
मन से रावण जो निकाले,
राम उसके मन में हैं.
राम नवमी की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि राम नवमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है, इसलिए उनके जन्मोत्सव को देशभर में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन राम मंदिरों को सजाया जाता है और विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2023 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

