Propose Day 2025 Messages: हैप्पी प्रपोज डे! इन रोमांटिक हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings के जरिए कहें अपने दिल का हाल
अपने पार्टनर को रिझाने के लिए कई लोग प्रपोज डे पर तोहफे या सरप्राइज की भी मदद लेते हैं, जबकि कई लोग इसके बावजूद भी अपने दिल की बात कहने में झिझक महसूस करते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो आप हैप्पी प्रपोज डे के इन रोमांटिक मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स और जीआईएफ ग्रीटिंग्स को भेजकर अपने दिल का हाल उनसे कह सकते हैं.
Propose Day 2025 Messages in Hindi: प्यार के महीने (Month Of Love) में 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाए जाने वाले वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) का दूसरा दिन प्रपोज डे (Propose Day) होता है. इस दिन लोग उस शख्स के सामने अपने प्यार का इजहार करते हैं, जिसे वो अपना पार्टनर बनाना चाहते हैं. रोज डे (Rose Day) मनाने के बाद 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है. रोज डे के दिन अपने क्रश या पार्टनर को लोग गुलाब का फूल देकर उनका दिल जीतने की कोशिश करते हैं, फिर वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी प्रपोज डे पर लोग अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कहते हैं या फिर अपने प्यार का इजहार करते हैं. इस दिन कई लोग घुटने के बल बैठकर अपने प्यार को प्रपोज करते हैं और उनके सामने अपना हाल-ए-दिल बयां करते हैं.
अपने पार्टनर को रिझाने के लिए कई लोग प्रपोज डे पर तोहफे या सरप्राइज की भी मदद लेते हैं, जबकि कई लोग इसके बावजूद भी अपने दिल की बात कहने में झिझक महसूस करते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो आप हैप्पी प्रपोज डे के इन रोमांटिक मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स और जीआईएफ ग्रीटिंग्स को भेजकर अपने दिल का हाल उनसे कह सकते हैं.





वैसे तो प्रपोज डे को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं. इससे जुड़ी एक कहानी के अनुसार कहा जाता है कि सन 1477 में ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को डायमंड रिंग देकर अपने दिल की बात कही थी. इसके साथ ही कहा जाता है कि सन 1816 में प्रिंसेस चार्लोट ने अपनी होने वाली लाइफ पार्टनर को प्रपोज किया था. ऐसा माना जाता है कि तब से वैलेंटाइन डे वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे मनाने की परंपरा शुरू हुई. इस दिन अपने दिल की बात कहने के लिए आप पार्टनर को गिफ्ट और सरप्राइज देने के अलावा उन्हें कहीं घूमाने या मूवी डेट पर ले जा सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

