Promise Day 2022 Wishes: प्रॉमिस डे पर इन हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes, GIF Images के जरिए करें पार्टनर से प्यार निभाने का खूबसूरत वादा
प्रॉमिस डे का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि इस दिन रिश्ते को मजबूती देने के लिए हर कपल्स एक-दूसरे से खूबसूरत वादा करते हैं और उस वादे को जिंदगी भर निभाने का प्रॉमिस भी करते हैं. ऐसे में आप भी प्रॉमिस डे पर इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस के जरिए अपने पार्टनर से प्यार निभाने का खूबसूरत वादा कर सकते हैं.
Promise Day 2022 Wishes in Hindi: प्यार के खूबसूरत एहसास को विश्वास में बदलने के लिए अपने प्यार से हमेशा साथ निभाने का वादा करना वैसे तो जरूरी होता है, लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण है उस वादे पर खरे उतरना. जी हां, फरवरी का महीना (February Month) चल रहा है और प्यार के इस महीने (Month of Love) में हर तरफ प्यार की खुमारी छाई हुई है. वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के हर एक दिन को सेलिब्रेट करने के बाद पांचवे दिन प्रॉमिस डे (Promise Day) मनाया जाता है. इस दिन कपल्स प्यार में एक-दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा (Promise) करते हैं. जिन लोगों को अपना रिश्ता ज्यादा दिनों तक बरकरार रखना है, वो इस दिन एक-दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का खूबसूरत वादा जरूर करते हैं. इसके लिए वो तोहफों और प्यार भरे शुभकामना संदेशों का सहारा भी लेते हैं.
प्रॉमिस डे का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि इस दिन रिश्ते को मजबूती देने के लिए हर कपल्स एक-दूसरे से खूबसूरत वादा करते हैं और उस वादे को जिंदगी भर निभाने का प्रॉमिस भी करते हैं. ऐसे में आप भी प्रॉमिस डे पर इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस के जरिए अपने पार्टनर से प्यार निभाने का खूबसूरत वादा कर सकते हैं.
1- ना करते तुम कोई वादा पूरा,
ना करते कोई इरादा पूरा,
साथ निभाने की बात करते हो,
पहले प्यार तो कर लो पूरा,
ये वादा है मेरा तुमसे आज,
छोड़ेंगे ना कभी साथ तुम्हारा.
प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

2- सोचा था ना करेंगे किसी से दोस्ती,
ना करेंगे किसी से कोई वादा,
पर क्या करें दोस्त मिला इतना प्यारा,
कि करना पड़ा दोस्ती का वादा.
प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

3- बातों-बातों में दिल ले जाते हो,
देखते हो इस तरह जान ले जाते हो,
अदाओं से अपने इस दिल को धड़काते हो,
लेकर बाहों में सारा जहां भुलाते हो.
प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

4- हर पल प्यार का इरादा है आपसे,
अपनापन ही कुछ इतना ज्यादा है आपसे,
ना चाहेंगे तुम्हें सिर्फ उम्र भर के लिए,
कयामत तक साथ निभाएंगे ये वादा है आपसे.
प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

5- सुना है वो जाते हुए कह गए कि,
अब तो हम सिर्फ तुम्हारे ख्वाबों में आएंगे,
कोई कह दो उनसे कि वो वादा करें,
हम जिंदगी भर के लिए सो जाएंगे.
प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

दरअसल, प्यार करने वालों को एक-दूसरे से बहुत सारी अपेक्षाएं होती हैं, इसलिए प्रेमी जोड़े जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाते हैं. प्रॉमिस डे वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन होता है, जिसे 11 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन को प्रेमी जोड़े अपने-अपने अंदाज में स्पेशल और यादगार बनाने की कोशिश करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

