Promise Day 2020 Wishes: प्रॉमिस डे पर अपने प्यार से करें कोई खूबसूरत वादा, भेजें ये रोमाटिंक हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, Shayaris, Messages, Photo, SMS और वॉलपेपर्स
वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन प्रॉमिस डे सेलिब्रेट किया जाता है. यह दिन उन लोगों के लिए बेहद खास है जो प्यार में अपने पार्टनर से कोई खूबसूरत वादा करना चाहते हैं. इस दिन वादों के साथ पार्टनर को ये रोमांटिक मैसेजेस, ग्रीटिंग्स, शायरी, वॉलपेपर्स, जीआईएफ इमेजेस, फोटो एसएमएस और वॉलपेपर्स भेजकर अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं.
Promise Day 2020 Wishes In Hindi: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के पांचवे दिन प्रॉमिस डे (Promise Day) सेलिब्रेट किया जाता है. रोज डे (Rose Day), प्रपोज डे (Propose Day), चॉकलेट डे (Chocolate Day) और टेडी डे (Teddy Day) के बाद प्रॉमिस डे मनाया जाता है. यह दिन उन लोगों के लिए बेहद खास है जो प्यार में अपने पार्टनर से कोई खूबसूरत वादा करना चाहते हैं. वैलेंटाइन वीक के हर दिन की तरह प्रॉमिस डे भी प्रेमी जोड़ों के लिए अहम माना जाता है, क्योंकि इस दिन कपल्स प्यार में एक-दूसरे का साथ जिंदगी भर निभाने का वादा (Promise) करते हैं. इस दिन कपल्स एक-दूसरे से हमेशा साथ रहने का वादा करते हैं और इस खूबसूरत वादे के जरिए वो अपने पार्टनर को यह बताने की कोशिश करते हैं कि वो उनके लिए कितने खास हैं और उनकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखते हैं.
वैसे तो इस दिन आप प्यार में अपने पार्टनर से कई खूबसूरत वादें कर सकते हैं, लेकिन वादों के साथ उन्हें ये रोमांटिक मैसेजेस, ग्रीटिंग्स, शायरी, वॉलपेपर्स, जीआईएफ इमेजेस, फोटो एसएमएस और वॉलपेपर्स भेजकर अपनी भावनाएं भी जाहिर करें. इतना ही नहीं इन खूबसूरत संदेशों (Promise Day Wishes And Messages) के माध्यम से आप उन्हें स्पेशल होने का एहसास दिला सकते हैं.
1- मन-ही-मन करते हो बातें,
दिल की हर बात कह जाते हो,
एक बार तो अपनी बाहों में ले लो हमें,
बस यही कहते-कहते हर बार रूक जाते हो.
Happy Promise Day यह भी पढ़ें: Valentine Week 2020 Calendar PDF Free Download Online: रोज़ डे, प्रपोज़ डे, किस डे से लेकर वेलेंनटाइन्स डे तक, देखें लव वीक की पूरी लिस्ट

2- तुम उदास-उदास से लगते हो,
कोई तरकीब बताओ मनाने की,
प्रॉमिस है तुमसे मैं जिंदगी गिरवी रख सकता हूं,
बस तुम कीमत तो बताओ मुस्कुराने की...
Happy Promise Day

3- वादा ना करो अगर तुम निभा ना सको,
चाहो ना उसको जिसे तुम पा ना सको,
दोस्त तो दुनिया में बहुत होते हैं,
पर एक खास रखो जिसके बिना तुम मुस्कुरा ना सको.
Happy Promise Day

4- सुना है वो जाते हुए कह गए कि,
अब तो हम सिर्फ तुम्हारे ख्वाबों में आएंगे,
कोई कह दे उनसे वो वादा कर लें,
हम जिंदगी भर के लिए सो जाएंगे.
Happy Promise Day

5- आंखें खुले तो चेहरा मेरे प्यार का हो,
आंखें बंद हो तो सपना मेरे यार का हो,
मैं जी लूंगा सिर्फ उस एक पल में,
बस इतना प्रॉमिस कर दो कि,
मेरी हर सांस पर हक सिर्फ आपका हो.
Happy Promise Day यह भी पढ़ें: Valentine’s Day 2020 Gifts Ideas: वैलेंटाइन डे पर खास अंदाज में अपनी प्रेमिका या पत्नी से जाहिर करें प्यार, ये रोमांटिक गिफ्ट्स देकर उन्हें करें सरप्राइज

गौरतलब है कि आज के इस दौर प्यार भरे रिश्ते में धोखा और फरेब बहुत आम बात हो गई है, ऐसे में अपने पार्टनर से हमेशा सच बोलने, प्यार में वफा करने, धोखा न देने और जिंदगी के हर मोड़ पर साथ देने का वादा करके उनका दिल जीत सकते हैं. इससे आपके रिश्ते में एक-दूसरे के लिए प्यार के साथ-साथ सम्मान भी बढ़ेगा, लेकिन प्रॉमिस डे पर आप जो भी वादा करने जा रहे हैं उसे निभाने की पूरी कोशिश करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2020 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

