Prabodhini Ekadashi 2020 HD Images: प्रबोधिनी एकादशी पर इन WhatsApp Stickers, Facebook Greetings और श्रीहरि की तस्वीरों को भेजकर दें शुभकामनाएं
देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है. इसके साथ ही बधाई संदेशों का आदान-प्रदान होता है. आप भी इस अति पावन अवसर पर एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स और श्रीहरि की तस्वीरों को फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
- Read in
- English
Prabodhini Ekadashi 2020 Wishes & HD Images: हिंदू धर्म में कार्तिक मास का खास महत्व है. कहा जाता है कि यह महीना भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को अत्यंत प्रिय है और इस महीने माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की भी पूजा की जाती है. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं, इसलिए इस तिथि को देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi), प्रबोधिनी एकादशी (Prabodhini Ekadashi) और देवोत्थान एकादशी (Devutthana Ekadashi) कहा जाता है. आज (25 नवंबर 2020) देव प्रबोधिनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है. दरअसल, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास की शुरुआत होते ही सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं, लेकिन देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के बाद से सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है.
देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है. इसके साथ ही बधाई संदेशों का आदान-प्रदान होता है. आप भी इस अति पावन अवसर पर एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स और श्रीहरि की तस्वीरों को फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- प्रबोधिनी एकादशी 2020

2- प्रबोधिनी एकादशी 2020

3- प्रबोधिनी एकादशी 2020

4- प्रबोधिनी एकादशी 2020

5- प्रबोधिनी एकादशी 2020

6- प्रबोधिनी एकादशी 2020

गौरतलब है कि किसी भी विशेष अवसर पर लोग वॉट्सऐप स्टिकर्स के जरिए शुभकामनाओं का आदान प्रदान करते हैं. ऐसे में आप प्लेस्टोर से प्रबोधिनी एकादशी के वॉट्सऐप स्टिकर्स डाउनलोड कर सकते हैं और अपनों के साथ शेयर करके उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं. एंड्रॉइड फोन यूजर्स वॉट्सऐप स्टिकर्स के लेटेस्ट कलेक्शन को यहां क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं. प्रबोधिनी एकादशी का यह पर्व आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और सौभाग्य लेकर आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

