Pohela Boishakh 2022 HD Images: हैप्पी बंगाली न्यू ईयर! शेयर करें ये WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Images और Wallpapers
बंगाली समुदाय के लोग अपने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं. भगवान से घर-परिवार की खुशहाली की कामना करने के साथ ही लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर पोइला बैसाख के इन एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस और वॉलपेपर्स को भेजकर हैप्पी बंगाली न्यू ईयर कह सकते हैं.
Pohela Boishakh 2022 HD Images: बंगाली समुदाय (Bengali Community) के लिए बैसाख महीने (Baisakh Month) के पहले दिन का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस दिन बंगाली नव वर्ष (Bengali New Year) की शुरुआत होती है, जिसे पोइला बैसाख, पोहेला बोइशाख और शुभो नोबो बोरसो (Shubho Nobo Borso) के नाम से भी जाना जाता है. पोइला का अर्थ है पहला और बोइशाख यानी बंगाली कैलेंडर का पहला महीना. इस साल पोइला बैसाख 15 अप्रैल 2022 को मनाया जा रहा है. इस दिन लोग एक-दूसरे को गले लगाकर 'शुभो नोबो बोरसो' कहकर नए साल की शुभकामनाएं देते हैं. बंगाल में बैसाख महीने को बहुत ही शुभ माना जाता है, क्योंकि इस महीने के पहले दिन जहां नए साल का उत्सव मना. जाता है तो वहीं इस माह में शादी-ब्याह, गृह प्रवेश, मुंडन, घर खरीदना जैसे शुभ कार्य किए जाते हैं. इस दिन कई जगहों पर मेलों का आयोजन किया जाता है.
पोइला बैसाख के दिन पश्चिम बंगाल में सरकारी छुट्टी होती है और बंगाली समुदाय के लोग अपने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं. भगवान से घर-परिवार की खुशहाली की कामना करने के साथ ही लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर पोइला बैसाख के इन एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस और वॉलपेपर्स को भेजकर हैप्पी बंगाली न्यू ईयर कह सकते हैं.
1- हैप्पी पोइला बैसाख

2- शुभो नोबो बोरसो

3- हैप्पी बंगाली न्यू ईयर

4- बंगाली नव वर्ष की शुभकामनाएं

5- पोइला बैसाख 2022

बंगाली नव वर्ष के उत्सव को खास बनाने के लिए बंगाली समुदाय के लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं. इस दिन पारंपरिक पोशाक पहनकर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इतना ही नहीं, इस दिन घरों में पारंपरिक व्यंजन भी तैयार किए जाते हैं. इस अवसर पर प्याज, हरी मिर्च और फ्राइड हिल्सा फिश का सेवन किया जाता है, जिसे पांत भात भी कहा जाता है. इस दिन रसोगुल्ला, मांस, मछली, कई प्रकार के छेने की मिठाइयां बनाई जाती है और इसका लुत्फ उठाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

