No Panty Day 2022: कब है 'नो पैंटी डे'? जाने इस दिन का रोचक इतिहास, महत्व एवं इससे मिलने वाले लाभ!
no panty day

No Panty Day 2022: आज जब बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइन वाली आकर्षक पैंटी उपलब्ध हैं और महिलाएं सेक्सी दिखने के लिए इस तरह के अंडरगारमेंट पहनकर गौरवान्वित महसूस करती हैं, ऐसे में एक दिन बिना पैंटी के रहने का अहसास कैसा होता होगा? विशेषकर तब जब हम इसी जून माह में 'नो पैंटी डे' सेलिब्रेट करने जा रहे हैं. यह भी पढ़ें: World Bicycle Day 2022: क्यों मनाते हैं विश्व साइकिल दिवस? जानें सायक्लिंग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैक्ट एवं इसके लाभ!

आगामी  22 जून को दुनिया भर की महिलाएं ‘नो पैंटी डे’ मनायेंगी. यह एक दिन सभी महिला को सामाजिक मानदंडों से मुक्त महसूस कराने के लिए मनाया जाता है. जरा सोचिये बिना पैंटी के एक पूरा दिन रहना किसी भी महिला को कितना सुखद और मुक्तिदायक अहसास कराता होगा. वर्तमान में पूरे-पूरे दिन पैंटी पहनना शायद ही किसी महिला को पसंद आये! हालांकि, पैंटी न पहनने को लेकर अभी भी तमाम भ्रांतियां हैं, लेकिन पैंटी न पहनने की आजादी का जश्न मनाने के लिए, 22 जून को एक दिन के लिए पैंटी पहनना छोड़ सकते हैं. अमूमन शहरों अथवा महानगरों में तो अधिकांश महिलाएं घर का काम करते हुए अथवा किचन में खाना बनाते समय पैंटी नहीं पहनती हैं.

'नो पैंटी डे' का इतिहास

यह कह पाना मुश्किल होगा कि नो पैंटी डे कब से सेलिब्रेट किया जा रहा है, क्योंकि इस संदर्भ में कोई इतिहास नहीं है. अलबत्ता ऐसा माना जाता है कि साल 1980 के दशक के मध्य में पैंटी पहनने की परंपरा खूब विकसित हुई. इसके पूर्व 14 वीं शताब्दी तक कपड़े के नीचे पैंटी या अंडरवियर नहीं पहनना बहुत अच्छा माना जाता था. पहली बार पैंटी पहनने के चर्चा की बात करें तो सर्वप्रथम 12वीं शताब्दी के आसपास ऐतिहासिक चित्रों में पैंटी दिखाई दी. वर्तमान में 18 वीं शताब्दी पूर्व की तरह तरह पैंटी न पहनने के उपलक्ष्य में एक विशेष दिन सेलिब्रेट करने के मकसद से नो पैंटी डे मनाने का फैसला किया गया था.

नो पैंटी डे का महत्व

महिलाओं को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर महसूस करवाने के लिए हर साल नो पैंटी डे मनाया जाता है. हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि इस दिन पैंटी न पहनने और सार्वजनिक रूप से बाहर निकलने को चुनौती के रूप में मनाया जाता है. इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बात करना एक बहुत व्यक्तिगत मामला है.

आपने कपड़ों के भीतर पैंटी नहीं पहनी है, जब तक यह बात आप किसी को बताती नहीं हैं, तब तक यह कोई तूल देने वाली बात नहीं रहती, बल्कि सच तो यह है कि पैंटी नहीं पहनने के तमाम तरह के फायदे हैं. आप खुद को बेहद आरामदेह स्थिति में पाते हैं और पूरे दिन स्वतंत्रता सी महसूस करते हैं. इसके अलावा पैंटी नहीं पहनने से अमुक जगह पर किसी प्रकार की खुजली या जलन भी नहीं होती है.

बिना पैंटी पहने हलके रंग की अथवा पतले कपड़े वाले पैंट पहनना अच्छी फीलिंग करवाता है, क्योंकि ऐसे में आपकी पैंटी की आउट लाइन बाहर नहीं दिखाई देती है. जिसकी वजह से आप कम असहज महसूस करेंगी, साथ ही काफी हॉट एंड बोल्ड भी दिखेंगी. इंटीमेट के पलों में आप अपने पार्टनर को ज्यादा हॉट महसूस करवाएंगी. इसलिए पैंटी नहीं पहनना हमेशा अच्छा ही महसूस करवाता है. इसलिए नो पैंटी दिवस पर दुनिया की सभी महिलाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.