National Youth Day 2023 Wishes: राष्ट्रीय युवा दिवस पर इन हिंदी WhatsApp Messages, GIF Greetings, Quotes को भेजकर दें शुभकामनाएं
राष्ट्रीय युवा दिवस देश के सभी युवाओं को समर्पित एक खास दिन है, जिसे हर वर्ग के लोग अपने-अपने अंदाज में मनाते हैं. इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं देते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स को भेजकर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को नेशनल यूथ डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
National Youth Day 2023 Wishes in Hindi: हर साल 12 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस यानी नेशनल यूथ डे (National Youth Day) मनाया जाता है. दरअसल, इस दिवस को स्वामी विवेकानंद जयंती (Swami Vivekananda Jayanti) के दिन युवा शक्ति का जश्न मनाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है. आपको बता दें कि साल 1984 में भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भारत के महान समाज सुधारक, विचारक और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद जी के महान विचारों और उनके आदर्शों से देश के युवाओं को रूबरू कराना है. ताकि उससे प्रेरित होकर युवा पीढ़ी उनके आदर्शों, विचारों और उनकी प्रेरणादायी विचारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हुए भारत के उज्जवल भविष्य के निर्माण में योगदान दे सके.
राष्ट्रीय युवा दिवस देश के सभी युवाओं को समर्पित एक खास दिन है, जिसे हर वर्ग के लोग अपने-अपने अंदाज में मनाते हैं. इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं देते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स को भेजकर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को नेशनल यूथ डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- युवा शक्ति की शक्ति,
सबसे अलग और तेज है…
उसका सम्मान करें.
राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं

2- युवाओं को हमेशा स्वतंत्रता के साथ-साथ,
जिम्मेदारी की भावना से सशक्त होना चाहिए.
राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं

3- भाग्यशाली है वो देश,
जिसमें युवा शक्ति का वास है.
राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं

4- युवा किसी भी देश के लिए आशीर्वाद समान हैं,
क्योंकि वो ही देश के भविष्य को परिभाषित करते हैं.
राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं

5- अगर आप युवा हैं तो आपके पक्ष में सब कुछ है,
इसलिए समय का सबसे सही और अच्छा उपयोग करें.
राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि युवा होने की परिपूर्णता उन्हीं लोगों में है, जो बिना रुके, बिना थके निरंतर संघर्ष करने का जज्बा रखते हैं. हमारे देश के युवाओं में वो शक्ति है, जिसमें असफलताओं के घोर अंधेरों को चीरकर सफलता के प्रकाश को फैलाने की हिम्मत होती है. देश के तमाम युवाओं को प्रेरित करने और उनकी शक्ति से उन्हें रूबरू कराने के लिए इस दिवस को धूमधाम से मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

