National Unity Day 2021 Wishes: राष्ट्रीय एकता दिवस के इन हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Images, Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं
राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार पटेल द्वारा देश हित और एकता के निर्माण में किए गए महान कार्यों को याद किया जाता है. इसके साथ ही इस दिन लोग एक-दूसरे को एकता की भावना से भरपूर संदेश भेजकर बधाई भी देते हैं. आप भी इस अवसरपर इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ इमेजेस, ग्रीटिंग्स और कोट्स को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.
National Unity Day 2021 Wishes in Hindi: भारत एक ऐसा देश है जहां विविधता में भी एकता का अनोखा संगम देखने को मिलता है. हमारे देश में अनेकता में भी एकता की जो मिसाल नजर आती है उसका श्रेय भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti) को जाता है, क्योंकि उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले तमाम प्रयासों में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसी वजह से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) के तौर पर मनाया जाता है और आज देशभर में इस दिवस को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. आपको बता दें कि भारत सरकार ने साल 2014 में 31 अक्टूबर यानी सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया, तब से यह सिलसिला बरकरार है.
राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार पटेल द्वारा देश हित और एकता के निर्माण में किए गए महान कार्यों को याद किया जाता है. इसके साथ ही इस दिन लोग एक-दूसरे को एकता की भावना से भरपूर संदेश भेजकर बधाई भी देते हैं. आप भी इस अवसर पर इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ इमेजेस, ग्रीटिंग्स और कोट्स को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- ना ही वो हिंदू लिखेगा, ना मुसलमान लिखेगा.
हमेशा एकता का गीत हर जवान लिखेगा,
धर्म,भाषा,मजहब और मुल्क में तो हमने बांटा है,
बहेगा खून सरहद पे तो हिंदुस्तान लिखेगा.
राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

2- भाषा अनेक, भाव एक,
राज्य अनेक, राष्ट्र एक,
पंथ अनेक, लक्ष्य एक,
बोली अनेक, स्वर एक,
रंग अनेक, तिरंगा एक,
समाज अनेक, भारत एक...
राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

3- हाथ मिलाकर एक साथ चलेंगे,
हम विश्व में एकता की मिसाल बनेंगे,
एकता में बहुत बल है,
यह राष्ट्र की हर समस्या का हल है .
राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

4- एकता निर्बलों को भी शक्ति प्रदान करता है.
एकता से हमारा अस्तित्व कायम रहता है,
विभाजन से हमारा पतन हो जाता है,
हमें एकता सीख चींटियों से लेनी चाहिए.
राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

5- एकता ही देश की तकदीर है,
जिसमे एकता नहीं वो देश फकीर है,
राष्ट्रीय एकता में बल है अपार,
चलो हाथ मिलाएं बांटे प्यार...
राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 31 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया जाता है. बता दें कि 31 अक्टूबर साल 2018 को पीएम मोदी ने वड़ोदरा में नर्मदा नदी के तट पर बनी सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था, जिसे 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के नाम से जाना जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2021 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

