त्योहार

National Girl Child Day 2025 Wishes: राष्ट्रीय बालिक दिवस की हार्दिक बधाई! शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings और Photos

राष्ट्रीय बालिक दिवस को पहली बार 24 जनवरी 2008 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाया गया था और तब से हर साल बालिकाओं के लिए समर्पित इस दिन को मनाया जा रहा है. ऐसे में आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, फोटोज के जरिए राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.

National Girl Child Day 2025 Wishes: राष्ट्रीय बालिक दिवस की हार्दिक बधाई! शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings और Photos
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

National Girl Child Day 2025 Wishes in Hindi: आधुनिकता के इस दौर में भी हमारे देश में लैंगिक असमानता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. आज भी न जाने कितनी ही लड़कियों को शिक्षा, कानूनी अधिकार, स्वास्थ्य और समानता के अधिकार जैसे कई भेदभावों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में भारत में बालिकाओं (Girls) और महिलाओं (Women) के खिलाफ होने वाले अपराधों से उन्हें बचाने, उनके सामने आने वाली चुनौतियों व उनके अधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस यानी नेशनल गर्ल चाइल्ड डे (National Girl Child Day) मनाया जाता है, ताकि देश की बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिल सके. इसके साथ ही इस दिन लोगों को बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाता है. देश में इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2008 से हुई है और तब से यह सिलसिला बरकरार है.

राष्ट्रीय बालिक दिवस को पहली बार 24 जनवरी 2008 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाया गया था और तब से हर साल बालिकाओं के लिए समर्पित इस दिन को मनाया जा रहा है. यह दिवस बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव को दूर करने और उनके अधिकारों की प्रति जागरुक करने का खास अवसर प्रदान करता है. ऐसे में आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, फोटोज के जरिए राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.

1- ऐसा कोई काम नहीं,
जो बेटियां नहीं कर पाई हैं,
बेटियां तो आसमान से,
तारे तोड़ कर लाई हैं...
राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

2- अब न बनाओ कोई नया किस्सा,
बेटियों को दो अब समाज में हिस्सा.
राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

3- बेटी बोझ नहीं सम्मान है,
बेटी गीता और कुरआन है,
घर की प्यारी सी मुस्कान है,
बेटी मां-बाप की जान है.
राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

4- जिस घर में होता बेटी का सम्मान,
वह घर होता स्वर्ग समान.
राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

5- दुश्मनों का मुकाबला डट के कर सकती है बेटी,
मत बांधों बेड़ियों में ऊंची उड़ान भर सकती है बेटी.
राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि राष्ट्रीय बालिका दिवस को हर साल 24 जनवरी के दिन मनाए जाने के पीछे एक खास वजह है. इस दिन नारी शक्ति के तौर पर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया जाता है, क्योंकि सन 1966 में 24 जनवरी को ही इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. यही वो खास दिन था, जब देश की बेटी इंदिरा गांधी ने देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने की उपलब्धि हासिल की थी. उनकी इस उपलब्धि की याद में इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के तौर पर मनाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).