National Girl Child Day 2021 Wishes: राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं! भेजें ये हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Images और कोट्स
राष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं के अधिकारों और समानता की भावना को लोगों के दिल में जगाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है. इस दिन लड़कियों को खास होने का एहसास दिलाया जाता है. आप भी इस मौके पर इन शानदार विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ इमेजेस और प्रेरणादायी कोट्स के जरिए अपनी बेटियों या अन्य बालिकाओं को खास होने का एहसास दिला सकते हैं.
National Girl Child Day 2021 Wishes: भारत में बालिकाओं के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने के लिए हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने की शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women and Child Development) द्वारा साल 2008 में की गई थी, तब से इस दिवस को मनाया जा रहा है. इस दिन बालिकाओं के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें बालिकाओं के संरक्षण, उनके अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा और उनके लिए सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला जाता है. दरअसल, 24 जनवरी को नारी शक्ति के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former Prime Minister Indira Gandhi) को याद किया जाता है. इसी दिन इंदिरा गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला था, इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है.
राष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं के अधिकारों और समानता की भावना को लोगों के दिल में जगाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है. इस दिन लड़कियों को खास होने का एहसास दिलाया जाता है. आप भी इस मौके पर इन शानदार विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ इमेजेस और प्रेरणादायी कोट्स के जरिए अपनी बेटियों या अन्य बालिकाओं को खास होने का एहसास दिला सकते हैं.
1- बेटी को मत समझो भार,
ये तो है जीवन का आधार.
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

2- आपकी लालसा है बेकार,
बिन बेटी के न चले संसार.
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

3- बेटी को अधिकार दो,
बेटे जैसा प्यार दो!
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ.
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

4- मां नहीं तो बेटी नहीं,
बेटी नहीं तो बेटा नहीं.
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

5- बेटी को जो दे पहचान,
वही माता-पिता हैं महान.
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि बालिका दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश में लड़कियों द्वारा सामना किए जाने वाले सभी असमानताओं के बारे में जागरूकता फैलाना है. इसके साथ ही बालिकाओं के अधिकारों, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व से लोगों को रूबरू कराया जाता है. दरअसल, आधुनिकता के इस दौर में आज भी हमारे देश में लैंगिक असमानता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, क्योंकि आज भी लड़कियों को शिक्षा, कानूनी अधिकार और लड़कों के समान अवसर प्रदान करने जैसे कई मामलों में भेदभाव का शिकार होना पड़ता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2021 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

