त्योहार

Nag Panchami 2021 Messages: हैप्पी नाग पंचमी! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings और GIF Images

मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध पिलाया जाए और उनकी पूजा की जाए तो वे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. नाग देवता को समर्पित इस खास पर्व की आप अपनों को बधाई न दें ऐसा कैसे हो सकता है? इस अति पावन अवसर पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों संग इन हिंदी कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और जीआईएफ इमेजेस को शेयर करके उन्हें हैप्पी नाग पंचमी कह सकते हैं.

Nag Panchami 2021 Messages: हैप्पी नाग पंचमी! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings और GIF Images
नाग पंचमी 2021 (Photo Credits; File Image)

Naga Panchami 2021 Messages: भगवान शिव (Lord Shiva) की उपासना का पावन महीना सावन (Sawan Month) चल रहा है और आज (13 अगस्त 2021) देशभर में नाग पंचमी (Nag Panchami) का पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों में नाग पंचमी का विशेष महत्व बताया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन नाग देवता (Nag Devta) और सांपों (Snakes) की पूजा की जाती है, उन्हें दूध अर्पित किया जाता है. खासकर महिलाएं इस दिन नाग देवता की पूजा कर अपने भाईयों और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं. नाग देवता भगवान शिव के गले में शोभा पाते हैं, जबकि भगवान विष्णु शेषनाग की शैया पर विश्राम करते हैं, इसलिए हिंदू धर्म में नाग देवता को पूजनीय माना जाता है.

मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध पिलाया जाए और उनकी पूजा की जाए तो वे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. नाग देवता को समर्पित इस खास पर्व की आप अपनों को बधाई न दें ऐसा कैसे हो सकता है? इस अति पावन अवसर पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों संग इन हिंदी कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और जीआईएफ इमेजेस को शेयर करके उन्हें हैप्पी नाग पंचमी कह सकते हैं.

1- करो भक्‍तों नाग देवता की पूजा दिल से,

होंगे भोलेबाबा बहुत खुश,

नाग देवता को पिलाओ दूध पंचमी पर आप,

देंगे शिव वरदान, होंगे दूर सारे पाप!

हैप्पी नाग पंचमी

नाग पंचमी 2021 (Photo Credits; File Image)

2- भोलेनाथ के प्‍यारे हैं नाग देवता,

करते हैं सभी पूरी मनोकामना,

होंगे सब काम पूरे आप सबके,

अगर रहे आपकी शुद्ध भावना!

हैप्पी नाग पंचमी

नाग पंचमी 2021 (Photo Credits; File Image)

3- आओ सब मिलकर नाग-पंचमी मनाएं,

अपने घर आंगन को फूलों से सजाएं,

होंगे खुश महादेव हम भक्तों से,

आपको नाग-पंचमी की बधाई हो दिल से.

हैप्पी नाग पंचमी

नाग पंचमी 2021 (Photo Credits; File Image)

4- हर-हर हो महादेव शिव का,

हर पल नाम तुम्हारा जपे,

नाग-पंचमी का आया त्योहार,

शिव को करते हम नमन बारंबार,

शिव बाबा करें बेड़ा पार...

हैप्पी नाग पंचमी

नाग पंचमी 2021 (Photo Credits; File Image)

5- आपके जीवन में आए,

सुख, शांति और लक्ष्मी,

मुबारक हो आपको,

इस साल की नागपंचमी.

हैप्पी नाग पंचमी

नाग पंचमी 2021 (Photo Credits; File Image)

दरअसल, नाग पंचमी की पूजा को भगवान श्रीकृष्ण से जोड़कर देखा जाता है. कहा जाता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन यमुना नदी में कालिया नाग का मान-मर्दन किया था. इसके बाद कालिया नाग ने श्रीकृष्ण से क्षमा मांगते हुए उन्हें वचन दिया कि वो कभी गांव वालों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा और यमुना नदी को छोड़कर हमेशा के लिए समंदर में चला जाएगा. इसी दिन कालिया नाग पर भगवान श्रीकृष्ण को विजय प्राप्त हुई थी, इसलिए इस दिन से नाग पंचमी का त्योहार मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2021 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).