Mother’s Day 2026 Messages: हैप्पी मदर्स डे! इन खूबसूरत हिंदी Shayaris, WhatApp Wishes, GIF Greetings के जरिए मां को महसूस कराएं खास

मदर्स डे पर लोग अपनी मां को उपहार, फूल और सरप्राइज देकर उन्हें स्पेशल महसूस कराते हैं. आज के डिजिटल युग में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए व्हाट्सएप विशेज, कोट्स, शायरियां और फोटो एसएमएस एक बेहतरीन माध्यम हैं. इस खास अवसर पर आप भी हिंदी के दिल को छू लेने वाले संदेशों के जरिए अपनी मां को 'हैप्पी मदर्स डे' विश कर सकते हैं.

मदर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

Mother’s Day 2026 Messages In Hindi: मां (Mother) और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे अटूट और पवित्र बंधन माना जाता है. जन्म से लेकर जीवन के अंत तक, मां ही वह एकमात्र इंसान है जो अपनी संतान से बिना किसी शर्त के निस्वार्थ प्रेम करती है. इसी ममता और समर्पण के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को 'मदर्स डे' (Mother’s Day) मनाया जाता है. इस वर्ष 10 मई 2026 को पूरी दुनिया में मातृ दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा.

एक मां न केवल अपने बच्चे को जन्म देती है, बल्कि वह उसकी पहली शिक्षक और रक्षक भी होती है. वह अपने बच्चे को हर संकट से बचाती है और उसे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती है. मां ही वह शक्ति है जो संतान को अच्छे-बुरे की पहचान कराती है और उसे मुश्किलों से लड़ने की हिम्मत देती है. यही कारण है कि भारतीय संस्कृति में मां को धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप माना गया है.

मदर्स डे पर लोग अपनी मां को उपहार, फूल और सरप्राइज देकर उन्हें स्पेशल महसूस कराते हैं. आज के डिजिटल युग में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए व्हाट्सएप विशेज, कोट्स, शायरियां और फोटो एसएमएस एक बेहतरीन माध्यम हैं. इस खास अवसर पर आप भी हिंदी के दिल को छू लेने वाले संदेशों के जरिए अपनी मां को 'हैप्पी मदर्स डे' विश कर सकते हैं.

1- ऐ मेरे मालिक,
तूने गुल को गुलशन में जगह दी,
पानी को दरिया में जगह दी,
पंछियो को आसमान में जगह दी,
तू उस शख्स को जन्नत में जगह देना,
जिसने मुझे नौ महीने पेट में जगह दी.
हैप्पी मदर्स डे

मदर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

2- मां तो जन्नत का फूल है,
प्यार करना उसका उसूल है,
दुनिया की मोहब्बत फिजूल है,
मां की हर दुआ कबूल है,
मां को दुखी करना मानव तेरी भूल है,
मां के चरणों में ही स्वर्ग की धूल है.
हैप्पी मदर्स डे

मदर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

3- मां की ममता का दुनिया में नहीं कोई मोल,
मां तो होती है सदैव असीमित और अनमोल,
क्या दे दोगे मां की ममता के बदले में तुम,
मां की आंचल में समा जाता है सब कुछ.
हैप्पी मदर्स डे

मदर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

4- रूह के रिश्तों की ये गहराइयां तो देखिए,
चोट लगती है हमें और चिल्लाती है मां,
हम खुशियों में मां को भले ही भूल जाएं,
जब मुसीबत आ जाए तो याद आती है मां.
हैप्पी मदर्स डे

मदर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

5- मां जीवन का एक भरोसा है,
उम्मीद का सुंदर किरण है,
जब मां रहती है साथ-साथ,
तब हो जाता है भय का नाश.
हैप्पी मदर्स डे

मदर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

हालांकि भारत और अमेरिका सहित दुनिया के 50 से अधिक देशों में मई के दूसरे रविवार को ही यह दिन मनाया जाता है, लेकिन कुछ देशों में इसकी तारीखें अलग हैं:

मदर्स डे की शुरुआत का श्रेय अमेरिका की एना जार्विस को जाता है. उन्होंने साल 1908 में अपनी मां 'एन रीव्स जार्विस' की याद में पहली बार इस दिन को मनाया था. उनकी मां एक शांति कार्यकर्ता थीं, जिन्होंने अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान घायल सैनिकों की सेवा की थी.

एना जार्विस की कोशिशों के छह साल बाद, 1914 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने आधिकारिक तौर पर मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे घोषित किया.

Share Now

Tags

festivals and events Happy Mother's day Happy Mother's Day 2026 Happy Mother’s Day Messages in Hindi Happy Mother’s Day Wishes in Hindi Mother's Day Mother's Day 2026 Mother's Day greetings Mother's Day Images Mother's Day Messages Mother's Day Photos Mother's Day Quotes Mother's Day SMS Mother's Day Wallpapers Mother's Day Wishes Mother’s Day HD Images Mother’s Day Messages in Hindi Mother’s Day Sanskrit Messages Mother’s Day Sanskrit Wishes Mother’s Day Wishes in Hindi मदर्स डे 2026 मदर्स डे इमेजेस मदर्स डे एसएमएस मदर्स डे की शुभकामनाएं मदर्स डे की हार्दिक बधाई मदर्स डे कोट्स मदर्स डे ग्रीटिंग्स मदर्स डे फोटोज मदर्स डे वॉलपेपर्स मदर्स डे शुभकामना संदेश मदर्स डे संस्कृत मैसेजेस मदर्स डे संस्कृत विशेज मदर्स डे हिंदी मैसेजेस मदर्स डे हिंदी विशेज मदर्स-डे मातृ दिवस मातृ दिवस 2026 मातृ दिवस हिंदी मैसेज मातृ दिवस हिंदी विशेज हैप्पी मदर्स डे हैप्पी मदर्स डे 2026