Mother’s Day 2024 Messages: हैप्पी मदर्स डे! इन हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए मां को दिलाएं खास होने का एहसास
मदर्स डे पर हर संतान अपनी जन्म देने वाली मां के प्रति अभार व्यक्त करती है. इसके साथ अपनी मां को खास होने का एहसास दिलाने के लिए गिफ्ट, सरप्राइज का सहारा लिया जाता है. ऐसे में आप इस खास अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, शायरीज, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनी मां को खास अंदाज में हैप्पी मदर्स डे विश कर सकते हैं.
Mother’s Day 2024 Messages in Hindi: मां के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने के अलावा उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस साल 12 मई 2024, रविवार को मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जा रहा है. दुनिया भर की माताओं को समर्पित इस खास दिन को 50 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है. इस दिवस से इतिहास की बात करें तो मदर्स डे मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई थी. दरअसल, 1900 के दशक में एना जार्विस (Anna Jarvis) नाम की एक महिला ने अपनी मां की याद में इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी. एना जार्विस की मां की मौत सन 1905 में हो गई थी. अपनी मां की मौत के बाद एना चाहती थीं कि एक दिन सभी माताओं के सम्मान में मनाया जाए, इसलिए उन्होंने सन 1908 में वेस्ट वर्जीनिया के ग्राफ्टन में मई में पहली बार मदर्स डे मनाया. इसके साथ ही वेस्ट वर्जीनिया में मदर्स डे को मान्यता दिलवाने के लिए अभियान भी चलाया, इसके बाद सन 1914 में अमेरिका में मदर्स डे को नेशनल हॉलीडे के रूप में मान्यता दी गई.
मां और बच्चे के रिश्ते को इस दुनिया का सबसे खास और प्यारा रिश्ता माना जाता है. यह इस दुनिया के सभी रिश्तों से बड़ा होता है, इसलिए मदर्स डे पर हर संतान अपनी जन्म देने वाली मां के प्रति अभार व्यक्त करती है. इसके साथ अपनी मां को खास होने का एहसास दिलाने के लिए गिफ्ट, सरप्राइज का सहारा लिया जाता है. ऐसे में आप इस खास अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, शायरीज, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनी मां को खास अंदाज में हैप्पी मदर्स डे विश कर सकते हैं.
1- सख्त राहों में भी,
आसान सफर लगता है,
ये मेरी मां की,
दुआओं का असर लगता है.
हैप्पी मदर्स डे

2- आंखें खोलूं तो चेहरा मेरी मां का हो,
आंखें बंद हो तो सपना मेरी मां का हो,
मैं मर भी जाऊं तो कोई गम नहीं,
लेकिन कफन मिले तो दुपट्टा मेरी मां का हो.
हैप्पी मदर्स डे

3- मां की एक दुआ जिंदगी बना देगी,
खुद रोएगी मगर तुम्हे हंसा देगी,
कभी भूल के भी ना मां को रूलाना,
एक छोटी सी गलती पूरा अर्श हिला देगी.
हैप्पी मदर्स डे

4- तेरे ही आंचल में निकला बचपन,
तुझसे ही तो जुड़ी मेरी हर धड़कन,
कहने को तो मां सब कहते हैं,
पर मेरे लिए तो मां भगवान है.
हैप्पी मदर्स डे

5- रुके तो चांद जैसी है,
चले तो हवाओं जैसी है,
वह मां ही है,
जो धूप में भी छांव जैसी है.
हैप्पी मदर्स डे

नौ महीने तक अपने गर्भ में पालने के बाद इस संसार में अपने बच्चे को लाने वाली जननी यानी मां को इस धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप माना जाता है. मां और बच्चे का रिश्ता इस संसार का सबसे खूबसूरत रिश्ता माना जाता है. अपनी संतान के लिए एक मां के समर्पण और उसके प्यार का कोई मोल नहीं लगाया जा सकता है, क्योंकि यह अनमोल होता है. यही वजह है कि मां के प्रति प्यार, सम्मान और जाहिर करने के साथ ही उनका आभार व्यक्त करने के लिए हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे यानी मातृ दिवस मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

