Mother’s Day 2024 Greetings: मातृ दिवस की बधाई देने के लिए अपनी प्यारी मां संग शेयर करें ये शानदार WhatsApp Stickers, GIF Images और HD Wallpapers
मां के प्रति प्यार, सम्मान जाहिर करने के साथ ही उन्हें खास होने का एहसास दिलाने के लिए मदर्स डे पर बच्चे उपहार, सरप्राइज का सहारा लेते हैं. इसके साथ ही शुभकामना संदेशों के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं. ऐसे में आप मातृ दिवस की बधाई देने के लिए अपनी प्यारी मां के साथ इन शानदार ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ इमेजेस और एचडी वॉलपेपर्स को शेयर कर सकते हैं.
Mother’s Day 2024 Greetings in Hindi: मां (Mother) और उसकी संतान (Child) का रिश्ता इस दुनिया के तमाम रिश्तों में सबसे खास और अनमोल होता है. करीब नौ महीने तक अपने गर्भ में पालन के बाद इस संसार में अपने बच्चे को लाने वाली मां को धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप माना जाता है. मां अपनी संतान की रक्षा और उसकी खुशी के लिए कुछ भी कर गुजरने की हिम्मत रखती है. वो न सिर्फ निस्वार्थ भाव से अपने बच्चे को प्यार करती है, बल्कि उसकी खुशी के लिए बड़े से बड़ा त्याग करने को तैयार रहती है. वैसे तो मां के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने के लिए हर दिन खास है, लेकिन उनके लिए साल का एक दिन समर्पित किया गया है, इसलिए हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे यानी मातृ दिवस (Mother's Day) मनाया जाता है. इस साल 12 मई 2024, रविवार को मदर्स डे मनाया जा रहा है.
ममता की जीती जागती मूरत, त्याग और समर्पण की देवी कही जाने वाली मां के लिए कोई भी शब्द, लेख या उपाधि कम होगी. यही वजह है कि मां के प्रति प्यार, सम्मान जाहिर करने के साथ ही उन्हें खास होने का एहसास दिलाने के लिए मदर्स डे पर बच्चे उपहार, सरप्राइज का सहारा लेते हैं. इसके साथ ही शुभकामना संदेशों के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं. ऐसे में आप मातृ दिवस की बधाई देने के लिए अपनी प्यारी मां के साथ इन शानदार ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ इमेजेस और एचडी वॉलपेपर्स को शेयर कर सकते हैं.





मदर्स डे के इतिहास की बात करें तो इस दिवस को मनाने की शुरुआत औपचारिक तौर पर साल 1914 में हुई थी और इसका श्रेय अमेरिकी महिला एना जार्विस को जाता है. दरअसल, एना जार्विस की पहल के बाद ही अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने औपचारिक तौर पर 9 मई 1914 को मदर्स डे मनाने की शुरुआत की थी, फिर इस दिवस को मनाने के लिए अमेरिकी संसद में एक कानून पास किया गया और तब से हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाने लगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

