Missing day 2021 Messages: मिसिंग डे पर इन हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Images, Quotes के जरिए पार्टनर या बेस्ट फ्रेंड को करें मिस
मिसिंग डे पर आप भी अपने पार्टनर या बेस्ट फ्रेंड को बता सकते हैं कि आप उन्हें कितना मिस कर रहे हैं और ऐस करके आप अपने रिश्ते को सुधारने का प्रयास भी कर सकते हैं. इस खास दिन आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस, कोट्स को सोशल मीडिया के जरिए शेयर करके अपने पार्टनर या बेस्ट फ्रेंड को मिस कर सकते हैं.
Missing day 2021 Messages in Hindi: हैप्पी मिसिंग डे! (Happy Missing Day) एंटी-वैलेंटाइन वीक (Anti Valentine Week) के छठे दिन यानी 20 फरवरी को मिसिंग डे (Missing Day) मनाया जाता है. अगर आपका पार्टनर आपसे दूर है या फिर आपसे किसी बात को लेकर खफा है, लेकिन आप उसे मिस कर रहे हैं और यह बताना चाहते हैं तो मिसिंग डे आपके लिए एक अच्छा मौका है. मिसिंग डे उन लोगों के लिए भी बेहद खास है, जिनका अपने पार्टनर से ब्रेकअप हो चुका है या फिर उनके रिलेशनशिप में किसी वजह से कड़वाहट आ गई है, उनके लिए भी मिसिंग डे बेहद खास है. इस अवसर पर आप उनसे यह जरूर जताएं कि आप उन्हें कितना मिस कर रहे हैं. इस दिन आप एक-दूसरे के साथ बिताए अच्छे लम्हों को सोशल मीडिया पर शेयर करके उन्हें बता सकते हैं कि उनके बिना आप कितने अकेले महसूस कर रहे हैं.
मिसिंग डे पर आप भी अपने पार्टनर या बेस्ट फ्रेंड को बता सकते हैं कि आप उन्हें कितना मिस कर रहे हैं और ऐस करके आप अपने रिश्ते को सुधारने का प्रयास भी कर सकते हैं. इस खास दिन आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस, कोट्स को सोशल मीडिया के जरिए शेयर करके अपने पार्टनर या बेस्ट फ्रेंड को मिस कर सकते हैं.
1- सांस थम जाती है पर जान नहीं जाती,
दर्द होता है पर आवाज नहीं आती,
अजीब लोग हैं इस ज़माने में,
कोई भूल नहीं पाता और किसी को याद नहीं आती.
हैप्पी मिसिंग डे

2- तुम से दूरी का एहसास जब सताने लगा,
तेरे साथ गुजरा हर लम्हा याद आने लगा,
जब भी तुम्हें भुलाने की कोशिश की दोस्त,
तू दिल के और भी पास आने लगा.
हैप्पी मिसिंग डे

3- तुमसे दूर रहकर तुम्हें मिस किया हमने,
तुम्हारे लिए गॉड से विश किया हमने,
तुम्हारी याद चुपके से चली आयी तो,
बड़े प्यार से तुम्हें मैसेज किया हमने.
हैप्पी मिसिंग डे

4- कदमों की दूरी से दिलों के फासले नहीं बढ़ते,
दूर होने से कभी एहसास नहीं मरते,
कुछ कदमों का फासला ही सही हमारे बीच,
लेकिन ऐसा कोई पल नहीं जब हम आपको याद नहीं करते.
हैप्पी मिसिंग डे

5- सुकून अपने दिल का मैंने खो दिया,
खुद को तन्हाई के समंदर में डूबो दिया,
जो कभी था मेरे मुस्कुराने की वजह,
आज उसकी कमी ने मेरी पलकों को भिगो दिया.
हैप्पी मिसिंग डे

गौरतलब है कि आपके पार्टनर या बेस्ट फ्रेंड को जब पता चलेगा कि आप उन्हें कितना मिस कर रहे हैं तो वह भी आपको मिस करने पर मजबूर हो जाएंगे. बहरहाल, रिश्तों में कड़वाहट या ब्रेकअप का अनुभव बहुत कड़वा होता है, लेकिन आप उनके बारे में अच्छा सोचते हैं यह आपकी समझदारी को जाहिर करता है. ऐसे में मिसिंग डे पर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देकर भी आप बता सकते हैं कि भले ही आपकी राहें जुदा हो गई हैं, लेकिन आज भी आप उन्हें बहुत याद करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2021 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

