Merry Christmas in Advance 2025 Wishes: क्रिसमस की एडवांस में शुभकामनाएं देने के लिए शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Messages और Facebook Greetings

साल के सबसे आखिरी पर्व क्रिसमस को छुट्टियों के मौसम की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है, क्योंकि क्रिसमस की पूर्व संध्या से लेकर नए साल के आगमन तक हर कोई जश्न में सराबोर नजर आता है. यहां तक कि क्रिसमस से पहले ही बधाइयों का सिलसिला शुरु हो जाता है. ऐसे में आप भी मेरी क्रिसमस इन एडवांस कहने के लिए अपनों के साथ इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर कर सकते हैं.

मेरी क्रिसमस इन एडवांस 2025 (Photo Credits: File Image)

Merry Christmas in Advance 2025 Wishes: क्रिसमस (Christmas) दुनिया भर में मनाया जाने वाला साल का अंतिम और सबसे बड़ा पर्व है, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आता है और लोग इसकी तैयारियों में कई दिन पहले से जुट जाते हैं. दरअसल, पांच दिवसीय दिवाली उत्सव (Diwali Festival) के बाद से क्रिसमस की तैयारियां शुरु हो जाती हैं. क्रिसमस के पर्व को दुनियाभर के कई देशों में 25 दिसंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. क्रिसमस के पर्व को ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. ईसाई धर्म की प्रचलित मान्यतों के अनुसार, पूरी दुनिया को दया और प्रेम का संदेश देने वाले प्रभु यीशु का जन्म इसी दिन हुआ था, इसलिए इस दिन को हर कोई यादगार बनाने की कोशिश करता है. इस पर्व को मनाने के लिए लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री लाते हैं, इसके साथ पूरे घर को रंग-बिरंगी लाइटों और मोमबत्तियों से रोशन किया जाता है. इस दिन लोग सैंटा बनकर अपनों को गिफ्ट देते हैं, साथ ही शानदार दावतों का आयोजन किया जाता है.

साल के सबसे आखिरी पर्व क्रिसमस को छुट्टियों के मौसम की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है, क्योंकि क्रिसमस की पूर्व संध्या से लेकर नए साल के आगमन तक हर कोई जश्न में सराबोर नजर आता है. यहां तक कि क्रिसमस से पहले ही बधाइयों का सिलसिला शुरु हो जाता है. ऐसे में आप भी मेरी क्रिसमस इन एडवांस कहने के लिए अपनों के साथ इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर कर सकते हैं.

1- अब खत्म हुआ इंतजार,
फिर आएगी खुशियों की बहार,
क्रिसमस का लाए हैं हम संदेश,
सभी मनाएं क्रिसमस देश-विदेश.
मेरी क्रिसमस इन एडवांस

मेरी क्रिसमस इन एडवांस 2025 (Photo Credits: File Image)

2- आपकी आंखों में जो भी सजे हो सपने,
और दिल में छुपी हो जो भी अभिलाषाएं,
ये क्रिसमस का पर्व उन्हें सच कर जाए,
आपके लिए यही हमारी शुभकामनाएं.
मेरी क्रिसमस इन एडवांस

मेरी क्रिसमस इन एडवांस 2025 (Photo Credits: File Image)

3- लो आ गया जिसका था इंतजार,
सब मिल के बोलो मेरे यार,
दिसंबर में लाया क्रिसमस बहार,
मुबारक हो तुमको क्रिसमस मेरे यार.
मेरी क्रिसमस इन एडवांस

मेरी क्रिसमस इन एडवांस 2025 (Photo Credits: File Image)

4- सुंदर सजाएंगे ट्री इस बार,
चलो जल्दी करो मेरे यार,
आएंगे सांता क्लॉज इस बार,
मांगो तोहफे और ढेर सारा प्यार.
मेरी क्रिसमस इन एडवांस

मेरी क्रिसमस इन एडवांस 2025 (Photo Credits: File Image)

5- सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार,
आनेवाला हर दिन लाए खुशियों की बहार,
इस उम्मीद के साथ आओ भुलाकर सारे गम,
क्रिसमस का हम सब करें वेलकम...
मेरी क्रिसमस इन एडवांस

मेरी क्रिसमस इन एडवांस 2025 (Photo Credits: File Image)

ईसाई मान्यताओं के अनुसार, क्रिसमस शब्द की उत्पत्ति क्राइस्ट से हुई है, जिसे पहली बार 336 ई. में रोम में सेलिब्रेट किया गया था. इसी दिन ईसा मसीह ने मरीयम के यहां जन्म लिया था और उनके जन्म की भविष्यवाणी मरीयम को सपने में सुनाई दी थी. ऐसी मान्यता है कि गर्भावस्था के दौरान मरीयम ने बेथलहम की यात्रा की थी. यात्रा के दौरान रात के समय उन्हें पशु पालन करने वाले गड़रिए की गुफा में आश्रय लेना पड़ा था और अगले दिन उसी गुफा में प्रभु यीशु का जन्म हुआ था, इसलिए उनके जन्मदिन की खुशी में सदियों से 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने की परंपरा चली आ रही है.

Share Now

Tags

Christmas Christmas 2025 Christmas eve Christmas Eve 2025 Merry Christmas Merry Christmas 2025 Merry Christmas Greetings Merry Christmas Images Merry Christmas in Advance Merry Christmas in Advance 2025 Merry Christmas in Advance Greetings Merry Christmas in Advance Images Merry Christmas in Advance Messages Merry Christmas in Advance Quotes Merry Christmas in Advance SMS Merry Christmas in Advance Wallpapers Merry Christmas in Advance Wishes Merry Christmas Messages Merry Christmas Quotes Merry Christmas SMS Merry Christmas Wallpapers Merry Christmas Wishes क्रिसमस क्रिसमस 2025 क्रिसमस ईव क्रिसमस ईव 2025 क्रिसमस की बधाई क्रिसमस की शुभकामनाएं मेरी क्रिसमस इन एडवांस मेरी क्रिसमस इन एडवांस 2025 मेरी क्रिसमस इन एडवांस इमेजेस मेरी क्रिसमस इन एडवांस एसएमएस मेरी क्रिसमस इन एडवांस कोट्स मेरी क्रिसमस इन एडवांस ग्रीटिंग्स मेरी क्रिसमस इन एडवांस फोटोज मेरी क्रिसमस इन एडवांस मैसेजेस मेरी क्रिसमस इन एडवांस विशेज मेरी क्रिसमस इन एडवांस वॉलपेपर्स मेरी क्रिसमस इन एडवांस शायरी मेरी क्रिसमस इमेजेस मेरी क्रिसमस एसएमएस मेरी क्रिसमस कोट्स मेरी क्रिसमस ग्रीटिंग्स मेरी क्रिसमस फोटोज मेरी क्रिसमस मैसेजेस मेरी क्रिसमस विशेज मेरी क्रिसमस वॉलपेपर्स मेरी क्रिसमस शायरी

\