Merry Christmas in Advance 2023 Wishes: क्रिसमस की एडवांस में दें शुभकामनाएं, अपनों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, GIF Greetings

क्रिसमस न सिर्फ साल का आखिरी पर्व होता है, बल्कि इसे छुट्टियों के मौसम की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है. क्रिसमस को लेकर लोगों में इतनी बेताबी होती है कि वो अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए इंतजार तक नहीं कर पाते हैं. ऐसे में क्रिसमस के पर्व से पहले ही आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को मैरी क्रिसमस इन एडवांस विश कर सकते हैं.

मेरी क्रिसमस इन एडवांस 2023 (Photo Credits: File Image)

Merry Christmas in Advance 2023 Wishes in Hindi: रोशनी और दीयों के पर्व दिवाली मनाने के बाद से ही लोग क्रिसमस (Christmas) की तैयारियों में जुट जाते हैं. दुनियाभर में क्रिसमस के पर्व को हर साल 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाता है. ईसाई धर्म के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस को लेकर ऐसी मान्यता प्रचलित है कि पूरी दुनिया को प्रेम और दया का संदेश देने वाले प्रभु यीशु (prabhu yeshu) का जन्म इसी दिन हुआ था, इसलिए इस दिन को हर कोई यादगार बनाने की कोशिश करता है. प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के पर्व यानी क्रिसमस को धूमधाम से मनाने के लिए लोग घरों में क्रिसमस ट्री लाते हैं, फिर क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) के साथ पूरे घर को रंग-बिरंगी लाइटों और मोमबत्तियों से रोशन किया जाता है. इस दिन लोग सैंटा बनकर अपनों को उपहार देते हैं और शानदार दावतों का आयोजन किया जाता है.

क्रिसमस न सिर्फ साल का आखिरी पर्व होता है, बल्कि इसे छुट्टियों के मौसम की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है. क्रिसमस को लेकर लोगों में इतनी बेताबी होती है कि वो अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए इंतजार तक नहीं कर पाते हैं. ऐसे में क्रिसमस के पर्व से पहले ही आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को मैरी क्रिसमस इन एडवांस विश कर सकते हैं.

1- आपकी आंखों में जो भी सजे हो सपने,

और दिल में छुपी हो जो भी अभिलाषाएं,

ये क्रिसमस का पर्व उन्हें सच कर जाए,

आपके लिए यही हमारी शुभकामनाएं.

मेरी क्रिसमस इन एडवांस

मेरी क्रिसमस इन एडवांस 2023 (Photo Credits: File Image)

2- सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार,

आनेवाला हर दिन लाए खुशियों की बहार,

इस उम्मीद के साथ आओ भुलाकर सारे गम,

क्रिसमस का हम सब करें वेलकम...

मेरी क्रिसमस इन एडवांस

मेरी क्रिसमस इन एडवांस 2023 (Photo Credits: File Image)

3- सुंदर सजाएंगे ट्री इस बार,

चलो जल्दी करो मेरे यार,

आएंगे सांता क्लॉज इस बार,

मांगो तोहफे और ढेर सारा प्यार.

मेरी क्रिसमस इन एडवांस

मेरी क्रिसमस इन एडवांस 2023 (Photo Credits: File Image)

4- लो आ गया जिसका था इंतजार,

सब मिल के बोलो मेरे यार,

दिसंबर में लाया क्रिसमस बहार,

मुबारक हो तुमको क्रिसमस मेरे यार.

मेरी क्रिसमस इन एडवांस

मेरी क्रिसमस इन एडवांस 2023 (Photo Credits: File Image)

5- अब खत्म हुआ इंतजार,

फिर आएगी खुशियों की बहार,

क्रिसमस का लाए हैं हम संदेश,

सभी मनाएं क्रिसमस देश-विदेश.

मेरी क्रिसमस इन एडवांस

मेरी क्रिसमस इन एडवांस 2023 (Photo Credits: File Image)

ईसाई धर्म की प्रचलित मान्यता के अनुसार, क्रिसमस शब्द की उत्पत्ति क्राइस्ट से हुई है और इसे पहली बार 336 ई. में रोम में सेलिब्रेट किया गया था. इसी दिन ईसा मसीह ने मरीयम के यहां जन्म लिया था और उनके जन्म की भविष्यवाणी मरीयम को सपने में सुनाई दी थी. कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान मरीयम ने बेथलहम की यात्रा की थी. यात्रा के दौरान रात के समय उन्हें पशु पालन करने वाले गड़रिए की गुफा में आश्रय लेना पड़ा था और अगले दिन उसी गुफा में प्रभु यीशु का जन्म हुआ था, इसलिए सदियों से उनके जन्मदिन की खुशी को क्रिसमस के तौर पर मनाने की परंपरा चली आ रही है.

Share Now

Tags

Christmas Christmas 2023 Christmas eve Christmas Eve 2023 Merry Christmas Merry Christmas 2023 Merry Christmas Greetings Merry Christmas Images Merry Christmas in Advance Merry Christmas in Advance 2023 Merry Christmas in Advance Greetings Merry Christmas in Advance Images Merry Christmas in Advance Messages Merry Christmas in Advance Quotes Merry Christmas in Advance SMS Merry Christmas in Advance Wallpapers Merry Christmas in Advance Wishes Merry Christmas Messages Merry Christmas Quotes Merry Christmas SMS Merry Christmas Wallpapers Merry Christmas Wishes क्रिसमस क्रिसमस 2023 क्रिसमस ईव क्रिसमस ईव 2023 क्रिसमस की बधाई क्रिसमस की शुभकामनाएं मेरी क्रिसमस इन एडवांस मेरी क्रिसमस इन एडवांस 2023 मेरी क्रिसमस इन एडवांस इमेजेस मेरी क्रिसमस इन एडवांस एसएमएस मेरी क्रिसमस इन एडवांस कोट्स मेरी क्रिसमस इन एडवांस ग्रीटिंग्स मेरी क्रिसमस इन एडवांस फोटोज मेरी क्रिसमस इन एडवांस मैसेजेस मेरी क्रिसमस इन एडवांस विशेज मेरी क्रिसमस इन एडवांस वॉलपेपर्स मेरी क्रिसमस इन एडवांस शायरी मेरी क्रिसमस इमेजेस मेरी क्रिसमस एसएमएस मेरी क्रिसमस कोट्स मेरी क्रिसमस ग्रीटिंग्स मेरी क्रिसमस फोटोज मेरी क्रिसमस मैसेजेस मेरी क्रिसमस विशेज मेरी क्रिसमस वॉलपेपर्स मेरी क्रिसमस शायरी

\