त्योहार

Merry Christmas 2022 Greetings: मेरी क्रिसमस! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये Messages, WhatsApp Stickers, HD Images और Quotes

क्रिसमस खुशियां बांटने का पर्व है, इसलिए इस दिन सैंटा क्लॉज बनकर लोग बच्चों और बड़ों को उपहार बांटते हैं. उसके साथ ही केक और कुकीज से मुंह मीठा कराते हैं. इतना ही नहीं लोग मेरी क्रिसमस कहकर इस पर्व की बधाई भी देते हैं. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को इन ग्रीटिंग्स, मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, एचडी इमेजेस और कोट्स के जरिए मेरी क्रिसमस कह सकते हैं.

Merry Christmas 2022 Greetings: मेरी क्रिसमस! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये Messages, WhatsApp Stickers, HD Images और Quotes
मेरी क्रिसमस 2022 (Photo Credits: File Image)

Merry Christmas 2022 Greetings in Hindi: क्रिसमस (Christmas) खुशियों का त्योहार है, जिसे दुनियाभर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. ईसाई धर्म के इस सबसे बड़े पर्व को सभी धर्मों के लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं. हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार जीजस क्राइस्ट यानी प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशी में मनाया जाता है. क्रिसमस ईव (Christmas Eve) से ही लोग क्रिसमस के जश्न (Christmas Celebration) में सराबोर हो जाते हैं. लोग सैंटा क्लॉज बनकर बच्चों को उपहार और मिठाइयां देते हैं. इस दिन गिरिजाघरो में विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया जाता है. क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) के साथ-साथ पूरे घर को रंग-बिरंगी लाइटों और मोमबत्तियों से सजाया जाता है. इसके साथ ही शानदार दावतों का आयोजन किया जाता है.

क्रिसमस खुशियां बांटने का पर्व है, इसलिए इस दिन सैंटा क्लॉज बनकर लोग बच्चों और बड़ों को उपहार बांटते हैं. उसके साथ ही केक और कुकीज से मुंह मीठा कराते हैं. इतना ही नहीं लोग मेरी क्रिसमस कहकर इस पर्व की बधाई भी देते हैं. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को इन ग्रीटिंग्स, मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, एचडी इमेजेस और कोट्स के जरिए मेरी क्रिसमस कह सकते हैं.

1- टीम-टीम करते तारे,

आसमान में छा गए सारे,

कहते हैं वो जोर-जोर से,

क्रिसमस मनाओ जोर-शोर से.

मेरी क्रिसमस

मेरी क्रिसमस 2022 (Photo Credits: File Image)

2- आपकी जिंदगी में कभी गम ना हो,

आपकी आंखें कभी आंसुओं से नम ना हो,

आपको मिले जिंदगी भर की खुशी,

भले ही उस खुशी में हम ना हो.

मेरी क्रिसमस

मेरी क्रिसमस 2022 (Photo Credits: File Image)

3- आया है क्रिसमस का त्योहार,

चलो मनाएं जमकर इस बार,

देते हैं आपको ढेर सारी बधाई,

खत्म करो आज सारी लड़ाई.

मेरी क्रिसमस

मेरी क्रिसमस 2022 (Photo Credits: File Image)

4- हर एक दिन की शुरुआत होती है,

हर एक दिन का अंत होता है,

क्रिसमस उन त्योहारों में से है,

जिसमें खुशियों की शुरुआत होती है,

लेकिन अंत नहीं होता...

मेरी क्रिसमस

मेरी क्रिसमस 2022 (Photo Credits: File Image)

5- क्रिसमस बनकर आए उजाला,

खुल जाए आपकी किस्मत का ताला,

हमेशा आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला,

यही दुआ करता है आपका यह चाहने वाला.

मेरी क्रिसमस

मेरी क्रिसमस 2022 (Photo Credits: File Image)

क्रिसमस के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और सबसे पहले चर्च जाते हैं. चर्च में विशेष प्रार्थना करने के बाद रात में जमकर पार्टी और दावतों का लुत्फ उठाते हैं. लोग अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को घर पर दावत के लिए बुलाते हैं. महिलाएं घर पर केक और कुकीज बनाती हैं, फिर सब लोग मिलकर अपना मुंह मीठा करते हैं. इस अवसर पर तरह-तरह के लजीज पकवानों के साथ क्रिसमस के दावत का लुत्फ उठाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2022 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).