March 2019 Calendar and Festival List: मार्च महीने में पड़ रहे हैं कई बड़े व्रत और त्योहार, जानिए किस दिन मनाया जाएगा कौन सा पर्व
साल के तीसरे महीने यानी मार्च की शुरुआत होने वाली है. जनवरी और फरवरी महीने की तरह मार्च का महीना भी बेहद खास है, क्योंकि इस माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े और महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं.
March 2019 Calendar and Festival List: साल के तीसरे महीने यानी मार्च (March) की शुरुआत होने वाली है. जनवरी और फरवरी महीने की तरह मार्च का महीना (March Month) भी बेहद खास है, क्योंकि इस माह महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) और होली (Holi) जैसे बड़े और महत्वपूर्ण त्योहार (Festivals) पड़ रहे हैं. इस महीने की शुरुआत के दूसरे दिन विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) का व्रत पड़ रहा है और चौथे दिन महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा. इस महीने के अंत तक कई व्रत और त्योहार दस्तक देने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको पहले से पता जरूर होना चाहिए.
मार्च महीने में किस दिन कौन सा व्रत व त्योहार मनाया जाएगा? अगर इसकी जानकारी आपको पहले से होगी तभी आप उनसे जुड़ी तैयारियां समय पर कर पाएंगे. इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं मार्च महीने में पड़ने वाले खास व्रतों और त्योहारों की पूरी लिस्ट.
मार्च 2019 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार-
2 मार्च 2019 (शनिवार)- विजया एकादशी व्रत (कृष्ण पक्ष).
3 मार्च 2019 (रविवार)- प्रदोष व्रत, वंजुली महाद्वादशी (कृष्ण पक्ष).
4 मार्च 2019 (सोमवार)- महाशिवरात्रि, शिव चतुर्दशी व्रत.
6 मार्च 2019 (बुधवार)- फाल्गुन अमावस्या, दर्श अमावस्या.
8 मार्च 2019 (शुक्रवार)- चंद्र-दर्शन, रामकृष्ण परमहंस जयंती, विश्व महिला दिवस.
9 मार्च 2019 (शनिवार)- मुस्लिम रजब मासारंभ. यह भी पढ़ें: February 2019 Calendar: फरवरी का महीना है बेहद खास, जानें इस माह पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट
10 मार्च 2019 (रविवार)- विनायक चतुर्थी, संत चतुर्थी- उड़ीसा, सावित्रीबाई फुले स्मृतिदिवस.
13 मार्च 2019 (बुधवार)- कामदा सप्तमी व्रत, कल्याण सप्तमी, रोहिणी व्रत.
14 मार्च 2019 (गुरुवार)- होलाष्टक प्रारंभ, मासिक दुर्गाष्टमी.
15 मार्च 2019 (शुक्रवार)- मीन संक्रांति, खरमास प्रारंभ.
17 मार्च 2019 (रविवार)- आमलकी एकादशी (शुक्ल पक्ष).
18 मार्च 2019 (सोमवार)- सोम प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष), गोविंद द्वादशी.
20 मार्च 2019 (बुधवार)- छोटी होली, होलिका दहन, हजरत अली का जन्मदिन.
21 मार्च 2019 (गुरुवार)- होली, फाल्गुन पूर्णिमा, वसंत पूर्णिमा, चैतन्य महाप्रभु जयंती.
23 मार्च 2019 (शनिवार)- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, विश्व मौसम दिवस.
24 मार्च 2019 (रविवार)- गणेश संकष्टी चतुर्थी (कृष्ण पक्ष)
25 मार्च 2019 (सोमवार)- रंग पंचमी.
27 मार्च 2019 (बुधवार)- शीतला सप्तमी, महानिशा पूजा.
28 मार्च 2019 (गुरुवार)- शीतलाष्टमी, कालाष्टमी, वर्षी तपारंभ.
31 मार्च 2019 (रविवार)- पापमोचिनी स्मार्त एकादशी (कृष्ण पक्ष) यह भी पढ़ें: Bank Holiday in January 2019: शुरु हो गया नया साल, देखें जनवरी 2019 में पड़ने वाले Bank Holidays की लिस्ट और जानें किन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक
गौरतलब है कि इस महीने भगवान विष्णु की आराधना करने के साथ-साथ माता पार्वती और भगवान शिव के विवाह की रात्रि यानी महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. इस बेहद खास मौके पर देशभर के शिव मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाएगी. महाशिवरात्रि के बाद देशभर में रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा. इस लिहाज से यह महीना हर किसी के लिए बेहद खास साबित होने वाला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2019 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

