त्योहार

Marathi Bhasha Din 2022 HD Images: मराठी भाषा दिवस की बधाई, शेयर करें ये WhatsApp Status, GIF Greetings, Photos और वॉलपेपर्स

मराठी भाषा में उनके महत्वपूर्ण योगदान और कार्यों को सम्मानित करने के लिए उनके जन्मदिवस को मराठी भाषा दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा. इस दिन तमाम मराठी भाषी शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं. ऐसे में आप भी इन मनमोहक एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटोज और वॉलपेपर्स को अपने प्रियजनों को भेजकर मराठी भाषा दिवस की बधाई दे सकते हैं.

Marathi Bhasha Din 2022 HD Images: मराठी भाषा दिवस की बधाई, शेयर करें ये WhatsApp Status, GIF Greetings, Photos और वॉलपेपर्स
मराठी भाषा दिन 2022 (Photo Credits: File Image)

Marathi Bhasha Din 2022 HD Images: महाराष्ट्र (Maharashtra) और गोवा (Goa) के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले मराठी भाषियों के लिए आज बेहद खास दिन है, क्योंकि आज यानी 27 फरवरी 2022 को मराठी भाषा दिन (Marathi Bhasha Din) मनाया जा रहा है. आज ही के दिन कुसुमाग्रज के तौर लोकप्रिय मराठी के मशहूर कवि विष्णु वामन शिरवाडकर की जयंती भी मनाई जाती है. उनका जन्म 27 फरवरी 1912 को नासिक में हुआ था. कवि कुसुमाग्रज मराठी साहित्य के महान कवि, नाटककार, उपन्यासकार, लघु कथाकार थे और उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से स्वतंत्रता, न्याय और वंचितों की आजादी के बारे में बहुत कुछ लिखा. मराठी भाषा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए ही उनकी जयंती को मराठी राजभाषा दिवस (Marathi Rajbhasha Diwas) या मराठी भाषा गौरव दिवस (Marathi Bhasha Gaurav Diwas) के तौर पर मनाया जाता है.

मराठी भाषा में उनके महत्वपूर्ण योगदान और कार्यों को सम्मानित करने के लिए उनके जन्मदिवस को मराठी भाषा दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा. इस दिन तमाम मराठी भाषी शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं. ऐसे में आप भी इन मनमोहक एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटोज और वॉलपेपर्स को अपने प्रियजनों को भेजकर मराठी भाषा दिवस की बधाई दे सकते हैं.

1- मराठी भाषा दिवस की शुभकामनाएं

मराठी भाषा दिन 2022 (Photo Credits: File Image)

2- मराठी भाषा दिवस की हार्दिक बधाई

मराठी भाषा दिन 2022 (Photo Credits: File Image)

3- मराठी भाषा दिवस 2022

मराठी भाषा दिन 2022 (Photo Credits: File Image)

4- हैप्पी मराठी भाषा दिवस

मराठी भाषा दिन 2022 (Photo Credits: File Image)

5- हैप्पी मराठी भाषा दिवस 2022

मराठी भाषा दिन 2022 (Photo Credits: File Image)

दरअसल, महाराष्ट्र की आधिकारिक भाषा मराठी को हिंदी, बंगाली और तेलुगु के बाद देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा के तौर पर जाना जाता है, जबकि दुनिया भर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में मराठी 19वें पायदान पर है. इस दिन महाराष्ट्र और गोवा में मराठी भाषा के सम्मान में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और तमाम मराठी भाषी इस दिन को धूमधाम से मनाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).