त्योहार

Mahashivratri 2024 Sanskrit Messages: महाशिवरात्रि के इन संस्कृत WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Photo SMS, Quotes को भेजकर दें बधाई

ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था, इसलिए इस दिन व्रत रखकर शिवजी की पूजा करने से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है. इस पावन अवसर पर आप संस्कृत के इन शानदार मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस, कोट्स को भेजकर अपने प्रियजनों को महाशिवरात्रि की बधाई दे सकते हैं.

Mahashivratri 2024 Sanskrit Messages: महाशिवरात्रि के इन संस्कृत WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Photo SMS, Quotes को भेजकर दें बधाई
महाशिवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

Mahashivratri 2024 Sanskrit Messages in Hindi: देवों के देव महादेव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व महापर्व है, इसलिए हर शिवभक्त को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है. वैसे तो हर महीने शिवरात्रि (Shivratri) मनाई जाती है, लेकिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाने वाली शिवरात्रि, महाशिवरात्रि कहलाती है. इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 08 मार्च 2024 को मनाया जा रहा है और इस उत्सव को मनाने के लिए कई दिन पहले से ही शिवालयों को सजाया जाता है. आपको बता दें कि शिवपुराण (Shiv Puran) में महादेव (Mahadev) की पूजा-अर्चना करने के लिए कुछ तिथियां विशेष मानी जाती हैं, जिनमें महाशिवरात्रि की तिथि को बेहद शुभ माना जाता है. इस पावन तिथि पर भोलेनाथ (Bholenath) को प्रसन्न करने और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक कराया जाता है.

ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था, इसलिए इस दिन व्रत रखकर शिवजी की पूजा करने से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है. इस पावन अवसर पर आप संस्कृत के इन शानदार मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस, कोट्स को भेजकर अपने प्रियजनों को महाशिवरात्रि की बधाई दे सकते हैं.

1- मङ्गला ते स्यात् महाशिवरात्रिः।

भावार्थ: मंगलमय हो आपके लिए महाशिवरात्रि.

महाशिवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

2- महाशिवरात्रि उत्सवस्य शुभाशयाः।

भावार्थ: महाशिवरात्रि के पावन उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं.

महाशिवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

3- महाशिवरात्रौ शिवस्ते अभिलाषं पूरयतु।

भावार्थ: महाशिवरात्रि पर शिवजी आपकी इच्छा पूर्ण करें.

महाशिवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

4- महाशिवरात्रौ शिवस्ते जीवनं सत्यं शिवं सुन्दरं च करोतु।

भावार्थ: महाशिवरात्रि पर शिवजी आपका जीवन सत्य शिव तथा सुंदर करें.

महाशिवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

5- आपृच्छस्व पुराणम् आमन्त्रयस्व च नवम् आशा-सुस्वप्न-जिगीषाभिः।

महाशिवरात्रि उत्सवस्य शुभाशयाः॥

भावार्थ: बीते हुए बुरे समय को भूल कर हम इस महाशिवरात्रि के पावन अवसर

पर आनेवाले समय का आशा, सकारात्मक ऊर्जा के साथ स्वागत करें.

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हमारी यही कामना है.

महाशिवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक के अलावा शिवलिंग का विधि-विधान से अभिषेक किया जाता है. दरअसल, रुद्राभिषेक दो शब्दों रुद्र और अभिषेक से मिलकर बना है. भगवान शिव को रुद्र का ही एक रूप माना जाता है और अभिषेक का अर्थ स्नान होता है. इस तरह से रुद्राभिषेक का अर्थ भगवान शिव के रुद्र अवतार का अभिषेक करना है. इस दिन रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. इसके अलावा इसके प्रभाव से भक्तों के ग्रह जनित दोष, रोग, कष्ट और पाप दूर होते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2024 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).