Mahashivratri 2022 HD Images: हैप्पी महाशिवरात्रि! शेयर करें भगवान शिव के ये WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, GIF Photos और Wallpapers
शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है, इसलिए विशेष पूजा-अर्चना करके भक्त महादेव की प्रसन्न करने की पूरी कोशिश करते हैं. इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर हर कोई एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजकर शुभकामनाएं देते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप भी भगवान शिव के इन मनमोहक एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ फोटोज और वॉलपेपर्स को शेयर करके अपनों को हैप्पी महाशिवरात्रि कह सकते हैं.
Mahashivratri 2022 HD Images: वैसे तो हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि मनाई जाती है, लेकिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का विशेष महत्व बताया जाता है, क्योंकि इसे महाशिवरात्रि (Mahashivratri) कहा जाता है. महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित है, इसलिए इस दिन हर कोई भगवान शिव (Lord Shiva) की भक्ति में सराबोर नजर आता है और हर तरफ सिर्फ ‘हर-हर महादेव’ की गूंज सुनाई देती है, इसके साथ ही भोलेबाबा के भक्तिमय गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस साल 1 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. महाशिवरात्रि के दिन तमाम शिवभक्त व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं. इस दिन शिवलिंग पर जल, गंगाजल, दूध, चीनी, शहद, घी, गन्ने का रस, बेलपत्र, धतूरा और भांग इत्यादि अर्पित करके अभिषेक किया जाता है.
शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है, इसलिए विशेष पूजा-अर्चना करके भक्त महादेव की प्रसन्न करने की पूरी कोशिश करते हैं. इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर हर कोई एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजकर शुभकामनाएं देते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप भी भगवान शिव के इन मनमोहक एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ फोटोज और वॉलपेपर्स को शेयर करके अपनों को हैप्पी महाशिवरात्रि कह सकते हैं.
1- महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

2- महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई

3- महाशिवरात्रि 2022

4- हैप्पी महाशिवरात्रि

5- शुभ महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देश के तमाम शिव मंदिरों में महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. भगवान शिव को प्रसन्न करने व उनकी कृपा पाने के लिए भक्त शिव जी के मंत्रों का जप और शिव चालीसा का पाठ करते हैं. मान्यता है कि इसी पावन तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इस पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखकर पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).