Maha Shashti 2025 Messages: महा षष्ठी के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए प्रियजनों को दें शुभकामनाएं

सर्वपितृ अमावस्या के दिन यानी महालया के दिन मां दुर्गा कैलाश से धरती पर आती हैं, फिर अगले दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जबकि महालया के छह दिन बाद यानी महा षष्ठी पर पांच दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत होती है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स को प्रियजनों संग शेयर करके शुभकामनाएं दे सकते हैं.

महा षष्ठी 2025 (Photo Credits: File Image)

Maha Shashti 2025 Messages in Hindi: मां दुर्गा (Maa Durga) की उपासना और भक्ति के महापर्व शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की धूम इन दिनों पूरे देश में मची हुई है. इसके साथ ही पांच दिवसीय दुर्गा पूजा (Durga Puja) का भी भव्य आगाज हो चुका है. जी हां, हर साल शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि से दुर्गा पूजा की शुरुआत होती है, इसलिए इस तिथि का विशेष महत्व बताया जाता है. आज यानी 28 सितंबर 2025 को नवरात्रि की षष्ठी तिथि है और आज मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी (Maa Katyayani) की पूजा-अर्चना की जा रही है. दरअसल, महा षष्ठी (Maha Shashti) तिथि बंगाली समुदाय के लोगों के लिए खास महत्व रखती है, क्योंकि यह पांच दिवसीय दुर्गा पूजा का पहला दिन होता है और इस उत्सव का समापन विजयादशमी (Vijayadashami) के दिन होता है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से हुई है और समापन 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी के साथ होगा. इसी दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा.

सर्वपितृ अमावस्या के दिन यानी महालया के दिन मां दुर्गा कैलाश से धरती पर आती हैं, फिर अगले दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जबकि महालया के छह दिन बाद यानी महा षष्ठी पर पांच दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत होती है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स को प्रियजनों संग शेयर करके शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- नव दीप जले,
नव फूल खिले,
नित नई बहार मिले,
महा षष्ठी के इस पावन अवसर पर,
आपको माता रानी का आशीर्वाद मिले.
शुभ महा षष्ठी

महा षष्ठी 2025 (Photo Credits: File Image)

2- सच्चा है मां का दरबार,
मैया सब पर दया करती समान,
मैया है मेरी शेरों वाली,
शान है मां की बड़ी निराली...
दुर्गा मां के आशीर्वाद में
असर बहुत है…!!!

शुभ महा षष्ठी

महा षष्ठी 2025 (Photo Credits: File Image)

3- मां का रूप है इतना मनभावन,
तन, मन और जीवन हो गया पावन,
मां के कदमों की आहट से,
गूंज उठा मेरा घर आंगन...
शुभ महा षष्ठी

महा षष्ठी 2025 (Photo Credits: File Image)

4- लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार.
जय माता दी।
शुभ महा षष्ठी

महा षष्ठी 2025 (Photo Credits: File Image)

5- सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल.
शुभ महा षष्ठी

महा षष्ठी 2025 (Photo Credits: File Image)

ज्ञात हो कि बंगाली समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले पांच दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव को पश्चिम बंगाल के अलावा असम, ओडिशा, त्रिपुरा, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. गौरतलब है कि शारदीय नवरात्रि के छठे दिन यानी महा षष्ठी (Maha Shashti) के दिन देश के विभिन्न दुर्गा पंडालों में ढाक-ढोल और स्वादिष्ट पकवानों के साथ मां दुर्गा का स्वागत किया जाता है. इसी दिन बोधन के साथ मां दुर्गा का स्वागत कर उनके मनमोहक मुख का अनावरण किया जाता है.

Share Now

Tags

Durga Puja Durga Puja 2025 Durga Pujo Durga Pujo 2025 festivals and events Happy Durga Puja Happy Durga Puja 2025 Happy Maha Shashti Happy Maha Shashti 2025 Happy Navratri Happy Navratri 2025 Maa Durga Photos Maha Shashti Maha Shashti 2025 Maha Shashti GIFs Maha Shashti Greetings Maha Shashti Images Maha Shashti Messages Maha Shashti Photos Maha Shashti SMS Maha Shashti Wallpapers Maha Shashti Wishes Navratri Navratri 2025 Sharad Navratri Sharad Navratri 2025 Subho Sasthi Subho Sasthi 2025 Subho Sasthi GIFs Subho Sasthi Greetings Subho Sasthi Images Subho Sasthi Messages Subho Sasthi Photos Subho Sasthi SMS Subho Sasthi Wallpapers Subho Sasthi Wishes दुर्गा पूजा दुर्गा पूजा 2025 दुर्गा पूजो दुर्गा पूजो 2025 नवरात्रि नवरात्रि 2025 महा षष्ठी की बधाई महा षष्ठी की शुभकामनाएं महा षष्ठी की हार्दिक शुभकामनाएं महा षष्ठी शुभकामना संदेश शारदीय नवरात्रि शारदीय नवरात्रि 2025 शुभ नवरात्रि शुभो महा षष्ठी शुभो महा षष्ठी 2025 शुभो महा षष्ठी इमेजेस शुभो महा षष्ठी कोट्स शुभो महा षष्ठी ग्रीटिंग्स शुभो महा षष्ठी जीआईएफ शुभो महा षष्ठी फोटोज शुभो महा षष्ठी मैसेज शुभो महा षष्ठी विशेज शुभो महा षष्ठी वॉलपेपर्स शुभो षष्ठी शुभो षष्ठी 2025 हैप्पी दुर्गा पूजा हैप्पी दुर्गा पूजा 2025 हैप्पी नवरात्रि हैप्पी नवरात्रि 2025 हैप्पी महा षष्ठी इमेजेस हैप्पी महा षष्ठी कोट्स हैप्पी महा षष्ठी ग्रीटिंग्स हैप्पी महा षष्ठी जीआईएफ हैप्पी महा षष्ठी फोटोज हैप्पी महा षष्ठी मैसेज हैप्पी महा षष्ठी विशेज हैप्पी महा षष्ठी वॉलपेपर्स

\