Maha Saptami 2024 Messages: महा सप्तमी के इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
आज (9 अक्टूबर 2024) शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि है, जिसे महा सप्तमी और शुभो सप्तमी कहा जाता है. मां कालरात्रि की उपासना को समर्पित इस दिन की लोग शुभकामना संदेशों के जरिए बधाई देते हैं. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपने प्रियजनों को महा सप्तमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Maha Saptami 2024 Messages in Hindi: शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की धूम पूरे देश में मची हुई है, इसके साथ ही पांच दिवसीय दुर्गा पूजा (Durga Puja) की अनूठी छटा भी देखने को मिल रही है. जगह-जगह डांडिया, गरबा और रामलीलाओं का आयोजन किया गया है. वैसे तो नवरात्रि की हर तिथि का महत्व बताया जाता है, लेकिन अगर बात करें सप्तमी तिथि यानी महा सप्तमी (Maha Saptami) की तो इस दिन मां दुर्गा (Maa Durga) के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि (Maa Kalratri) की पूजा की जाती है और यह पांच दिवसीय दुर्गा पूजा का दूसरा दिन होता है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 03 अक्टूबर 2024 से हुई है, जबकि 8 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आगाज हुआ है, जिसका समापन 12 अक्टूबर 2024 को विजयादशमी के साथ होगा. ऐसी मान्यता है कि नौ दिनों तक मां दुर्गा ने दुष्ट असुर महिषासुर के साथ भयंकर युद्ध किया था, जिसके बाद दसवें दिन उन्होंने महिषासुर का संहार किया था और इस संसार को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी.
आज (9 अक्टूबर 2024) शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि है, जिसे महा सप्तमी और शुभो सप्तमी कहा जाता है. मां कालरात्रि की उपासना को समर्पित इस दिन की लोग शुभकामना संदेशों के जरिए बधाई देते हैं. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपने प्रियजनों को महा सप्तमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.





बहरहाल, मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि का रंग काला है और ये तीन नेत्रों वाली देवी हैं. उनके गले में विद्युत की अद्भुत माला है, उनके हाथों में खड्ग और कांटा है. गधे पर सवार मां कालरात्रि का रूप भले ही भयंकर नजर आता है, लेकिन वो हमेशा अपने भक्तों का कल्याण करती हैं, इसलिए उन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है. मां कालरात्रि की उपासना से शत्रुओं और विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है. इसके साथ ही भय, दुर्घटना व रोगों का नाश होता है और जीवन की हर समस्या को हल करने शक्ति मिलती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

