Maha Navami 2023 Messages: नवरात्रि के नौवें दिन महानवमी की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को महानवमी और शुभो नवमी कहा जाता है. यह नवरात्रि का आखिरी दिन होता है, फिर अगले दिन विजयादशमी मनाई जाती है. ऐसे में महानवमी पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं. इस अवसर पर आप भी इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए शुभकामनाएं महानवमी की दे सकते हैं.
Maha Navami 2023 Messages in Hindi: आज (23 अक्टूबर 2023) शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की नवमी तिथि है, जिसे महानवमी (Maha Navami) के तौर पर जाना जाता है. महानवमी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में सबसे अंतिम स्वरूप मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) को समर्पित है, इसलिए इस दिन मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 से हुई है और तब से भक्त लगातार मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना में लगे हुए हैं, इस दौरान हर तरफ मातारानी के जयकारे की गूंज सुनाई दे रही है. नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्त महानवमी के दिन कन्या पूजन और हवन करके अपना व्रत पूर्ण करते हैं, क्योंकि इसके बिना मातारानी की पूजा अधूरी मानी जाती है. नवरात्रि के आखिरी दिन यानी महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से भक्तों को सिद्धियों की प्राप्ति होती है. ऐसी मान्यता है कि स्वयं भोलेनाथ ने भी सिद्धि प्राप्त करने के लिए मां सिद्धिदात्री की उपासना की थी.
अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को महानवमी और शुभो नवमी कहा जाता है. यह नवरात्रि का आखिरी दिन होता है, फिर अगले दिन विजयादशमी मनाई जाती है. ऐसे में महानवमी पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं. इस अवसर पर आप भी इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए शुभकामनाएं महानवमी की दे सकते हैं.
1- मैया बुलाले नवराते में,
नाचेंगे हम सब जगराते में,
मां की मूरत बस गई आंखों में,
नाचेंगे हम सब जगराते में...
शुभ महानवमी

2- इस दुर्गा नवमी पर मां दुर्गा,
आपको शांति, संपत्ति और शक्ति दें.
अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि दें,
मां दुर्गा की कृपा से आपकी हर मुराद पूरी हो.
शुभ महानवमी

3- मां दुर्गा की असीम कृपा से आप सबका,
जीवन सदा हंसता-मुस्कुराता रहे,
इसलिए प्रेम से बोलो जय माता दी.
शुभ महानवमी

4- शेरों वाली मैया के दरबार में,
दुःख-दर्द मिटाए जाते हैं,
जो भी दर पर आते है,
शरण में लिए जाते हैं.
शुभ महानवमी

5- जगत की पालनकर्ता हैं मां,
मुक्ति का परम धाम है मां,
हमारी शक्ति का आधार है मां,
हम सब की रक्षा अवतार हैं मां.
शुभ महानवमी

बहरहाल, महानवमी जहां शारदीय नवरात्रि का आखिरी दिन होता है तो वहीं यह दुर्गा पूजा उत्सव का चौथा दिन होता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन हवन और कन्या पूजन से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है. वैसे नवरात्रि के दौरान देश के कई हिस्सों में रामलीला, गरबा और डांडिया जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2023 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

