Maghi Ganesh Jayanti 2024 Messages: हैप्पी माघी गणेश जयंती! प्रियजनों संग शेयर करें ये भक्तिमय GIF Greetings, WhatsApp Wishes, Quotes और Photo SMS
Maghi Ganesh Jayanti 2024 Messages in Hindi: भगवान गणेश के अवतरण दिवस को गणेश जयंती के तौर पर मनाया जाता है. वैसे तो हर साल भाद्रपद माह में आनेवाली गणेश चतुर्थी को उनके जन्मोत्सव के रूप में देशभर में मनाया जाता है, लेकिन माघ मास में आने वाली गणेश जयंती के पर्व को मुख्य रूप से महाराष्ट्र और कोंकण में मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास (Magh Maas) के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाने वाली माघी गणेश जयंती (Maghi Ganesh Jayanti) को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi), माघ विनायक चतुर्थी (Magh Vinayak Chaturthi) और वरद चतुर्थी (Varad Chaturthi) के नाम से भी जाना जाता है. माघी गणेश जयंती इस साल 13 फरवरी 2024 को मनाई जा रही है. दक्षिण भारतीय मान्यता के अनुसार, इसी पावन तिथि पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के लाड़ले पुत्र गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.
माघी गणेश जयंती के दिन कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उनके जीवन से सारे संकट दूर होते हैं. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप इन भक्तिमय मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स और फोटो एसएमएस के जरिए प्रियजनों को हैप्पी माघी गणेश जयंती कह सकते हैं.
1- गणपति का सर पर हाथ हो,
हमेशा उनका साथ हो,
खुशियों का हो बसेरा,
करे शुरुआत बप्पा के गुणगान से,
मंगल फिर हर काम हो.
हैप्पी माघी गणेश जयंती

2- जमीन पर आकाश झूम के बरसे,
आपके ऊपर अपनों का प्यार बरसे,
भगवान गणेश जी से बस यही प्रार्थना है,
आप खुशी के लिए नहीं, खुशी आप के लिए तरसे.
हैप्पी माघी गणेश जयंती

3- मेरे लाडले मेरे गणपति प्यारे,
तुम शिव बाबा की आंखों के तारे,
मेरी आंखों में तेरी सुंदर मूरत,
किरणों जैसे चमके तेरी प्यारी सूरत.
हैप्पी माघी गणेश जयंती

4- सुख करता जय मोरया,
दुख हरता जय मोरया,
गणपति बप्पा मोरया,
मंगल मूर्ति मोरया.
हैप्पी माघी गणेश जयंती

5- भगवान श्री गणेश की कृपा,
बनी रहे आप हर दम,
हर कार्य में सफलता मिले,
जीवन में न आए कोई गम.
हैप्पी माघी गणेश जयंती

भगवान गणेश को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता है, इसलिए किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है. बुद्धि और शुभता के देवता भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में शुभता आती है और सारे विघ्न दूर होते हैं. इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है. गणपति बप्पा के कई भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और उनकी उपासना करते हैं. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से गणपति बप्पा अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

