Kiss Day 2026 Messages: किस डे पर बयां करें अपना हाल-ए-दिल, पार्टनर संग शेयर करें ये रोमांटिक हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS

वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन यानी 13 फरवरी को 'किस डे' मनाया जाता है. यदि आप इस 'किस डे' को यादगार बनाना चाहते हैं, तो उपहारों के साथ-साथ इन खूबसूरत हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपने पार्टनर को विश कर सकते हैं, साथ ही रोमांटिक अंदाज में अपना हाल-ए-दिल भी उनसे कह सकते हैं.

किस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

Kiss Day 2026 Messages In Hindi: फरवरी यानी प्यार के महीने की खुमारी अब अपने शबाब पर है.  वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) के सातवें दिन, यानी 13 फरवरी को दुनिया भर के कपल्स 'किस डे' (Kiss Day) मना रहे हैं. 14 फरवरी के मुख्य उत्सव से ठीक एक दिन पहले आने वाला यह दिन प्रेमियों और विवाहित जोड़ों के लिए बेहद खास होता है. यह दिन न केवल शारीरिक निकटता, बल्कि दो दिलों के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव और भरोसे को व्यक्त करने का एक जरिया है.

विशेषज्ञों और मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, हर तरह के 'किस' का अपना एक अलग भावनात्मक अर्थ और महत्व होता है, जो पार्टनर की मनोदशा और इरादों को समझने में मदद करता है:

वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन यानी 13 फरवरी को 'किस डे' मनाया जाता है. यदि आप इस 'किस डे' को यादगार बनाना चाहते हैं, तो उपहारों के साथ-साथ इन खूबसूरत हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपने पार्टनर को विश कर सकते हैं, साथ ही रोमांटिक अंदाज में अपना हाल-ए-दिल भी उनसे कह सकते हैं.

1- मेरे प्यार का अफसाना भी है,
इसमें प्यार का खजाना भी है,
इसलिए चाहते हैं आपसे एक किस मांगना,
क्योंकि आज तो किस मांगने का बहाना भी है.
हैप्पी किस डे

किस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

2- मोहब्बत के रंग में डूबी शाम हो,
एक नई शुरुआत का पैगाम हो,
मिले तेरे होंठ मेरे होंठों से ऐसे,
जैसे मेरे होंठ तेरे और तेरे होंठ मेरे नाम हो.
हैप्पी किस डे

किस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

3- ना आप कुछ कहना ना हम कुछ कहेंगे,
आप भी चुप रहना और हम भी चुप रहेंगे,
एक- दूजे को हम अपनी बाहों में भरेंगे,
फिर एक लंबी वाली प्यारी सी किस करेंगे…
हैप्पी किस डे

किस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

4- आज बारिश में तेरे संग नहाना है,
सपना ये मेरा कितना सुहाना है,
बारिश की बूंदे जो गिरे तेरे होंठों पे,
उन्हें अपने होंठों से उठाना है.
हैप्पी किस डे

किस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

5- होंठों को तेरे अपने होंठों से गीला कर दूं,
तेरे होंठों को मैं और भी रसीला कर दूं,
तू इस कदर प्यार करे कि प्यार की इन्तहा हो जाए,
तेरे लबों को चूम कर मैं तुझे और भी जोशीला कर दूं.
हैप्पी किस डे

किस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक प्यार भरा 'किस' कपल्स के दिल को सुकून पहुँचाने के साथ-साथ तनाव को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है. 7 फरवरी को 'रोज डे' से शुरू हुआ यह सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही जीआईएफ (GIF) और रोमांटिक फोटो एसएमएस का दौर जारी है, जिससे दूर रहने वाले पार्टनर भी एक-दूसरे से अपनी भावनाओं का इजहार कर रहे हैं.

आज के दिन कई कपल्स सरप्राइज डेट या डिनर की भी प्लानिंग करते हैं ताकि वैलेंटाइन डे से पहले इस दिन को पूरी तरह से यादगार बनाया जा सके.

Share Now

\