Kartik Purnima 2025 Messages: हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा! दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये शानदार हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Quotes

भगवान शिव की पावन नगरी काशी यानी वाराणसी के गंगा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने की परंपरा सदियों से निभाई जा रही है. इस पर्व पर काशी की भव्यता और दिव्यता देखते ही बनती है, इसलिए लोग इसकी बधाई भी एक-दूसरे को देते हैं. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए दोस्तों-रिश्तेदारों से हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा कह सकते हैं.

कार्तिक पूर्णिमा 2025 (Photo Credits: File Image)

Kartik Purnima 2025 Messages in Hindi: कार्तिक मास का हिंदू धर्म में काफी महत्व बताया जाता है, क्योंकि इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ते हैं. दिवाली, छठ पूजा, देवउठनी एकादशी जैसे पर्वों के बाद कार्तिक पूर्णिमा की त्योहार मनाया जाता है, जिसे त्रिपुरी पूर्णिमा, त्रिपुरारी पूर्णिमा और देव दीपावली जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देवों के देव महादेव की नगरी काशी में देव दीपावली (Dev Deepawali) यानी कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल उदयातिथि के अनुसार, 5 नवंबर 2025 को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है. इस पर्व से जुड़ी प्रचलित कथा के अनुसार, इसी पावन तिथि पर भगवान शिव  (Bhagwan Shiv) ने त्रिपुरासुर नाम के असुर भाइयों की तिकड़ी का संहार किया था और देवताओं को उनके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी. कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की जीत का उत्सव मनाने के लिए सभी देवी-देवताओं ने काशी में दीपावली मनाई थी, इसलिए इसे देव दीपावली भी कहा जाता है.

भगवान शिव की पावन नगरी काशी यानी वाराणसी के गंगा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने की परंपरा सदियों से निभाई जा रही है. इस पर्व पर काशी की भव्यता और दिव्यता देखते ही बनती है, इसलिए लोग इसकी बधाई भी एक-दूसरे को देते हैं. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए दोस्तों-रिश्तेदारों से हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा कह सकते हैं.

1- दीपों का ये पावन त्योहार,
आपके लिए लाए खुशियां हजार,
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार.
हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा 2025 (Photo Credits: File Image)

2- कार्तिक पूर्णिमा का ये पावन त्योहार,
आपके लिए लाए खुशियां हजार,
भगवान विष्णु विराजें आपके द्वार,
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार.
हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा 2025 (Photo Credits: File Image)

3- चांद सी शीतलता, शुभ्रता,
कोमलता, उदारता, प्रेमलता,
आपको और आपके परिवार को मिले.
हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा 2025 (Photo Credits: File Image)

4- हम आपको कार्तिक पूर्णिमा की बधाई देते हैं,
ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपको जिंदगी में,
बहुत तरक्की और खुशियां मिले,
त्रिपुरारी भगवान भोलेनाथ आपकी मनोकामनाएं पूरी करें.
हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा 2025 (Photo Credits: File Image)

5- कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि है अति पावन,
बरसे है देवताओं का प्यार और आशीर्वाद,
चंद्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार,
शुभ हो आपके लिए कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार.
हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा 2025 (Photo Credits: File Image)

प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्वर्ग लोक से सभी देवी-देवता देव दिवाली का त्योहार मनाने के लिए काशी आते हैं. इस दिन शाम के समय मां गंगा की विशेष आरती की जाती है और काशी के 84 घाटों को दीयों की रोशनी से रोशन किया जाता है. इस दिन लोग गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं और जरूरतमंदों को दान देने के अलावा दीपदान करते हैं. इसके साथ ही कहा जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था, इसलिए इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है. बता दें कि कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली यानी लक्ष्मी पूजन का पर्व मनाए जाने के 15 दिन बाद देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता है.

Share Now

Tags

Dev Deepawali Dev Deepawali 2025 Dev Deepawali Greetings Dev Deepawali HD Images Dev Deepawali Hindi Messages Dev Deepawali Hindi Wishes Dev Deepawali Photos Dev Deepawali Quotes Dev Deepawali Wallpapers Dev Diwali Dev Diwali 2025 Dev Diwali Greetings Dev Diwali Hindi Messages Dev Diwali Hindi Wishes Dev Diwali Images Dev Diwali Photos Dev Diwali Quotes Dev Diwali Wallpapers festivals and events Happy Kartik Purnima Happy Kartik Purnima 2025 Kartik Purnima Kartik Purnima 2025 Kartik Purnima greetings Kartik Purnima HD Images Kartik Purnima Hindi Messages Kartik Purnima Hindi Wishes Kartik Purnima Photos Kartik Purnima Quotes Kartik Purnima SMS Kartik Purnima Wallpapers Tripurari Purnima Tripurari Purnima 2025 Tripuri Purnima Tripuri Purnima 2025 कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा 2025 कार्तिक पूर्णिमा इमेजेस कार्तिक पूर्णिमा एसएमएस कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई कार्तिक पूर्णिमा कोट्स कार्तिक पूर्णिमा ग्रीटिंग्स कार्तिक पूर्णिमा फोटोज कार्तिक पूर्णिमा वॉलपेपर्स कार्तिक पूर्णिमा शुभकामना संदेश कार्तिक पूर्णिमा हिंदी मैसेजेस कार्तिक पूर्णिमा हिंदी विशेज त्रिपुरारी पूर्णिमा त्रिपुरारी पूर्णिमा 2025 त्रिपुरी पूर्णिमा त्रिपुरी पूर्णिमा 2025 देव दिवाली देव दिवाली 2025 देव दिवाली की बधाई देव दिवाली की शुभकामनाएं देव दिवाली कोट्स देव दिवाली ग्रीटिंग्स देव दिवाली फोटोज देव दिवाली वॉलपेपर्स देव दिवाली शुभकामना संदेश देव दीपावली देव दीपावली 2025 देव दीपावली हिंदी मैसेजेस देव दीपावली हिंदी विशेज हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा 2025 हैप्पी देव दिवाली हैप्पी देव दिवाली 2025

\