त्योहार

Kartik Puja 2023 Wishes In Bengali: कार्तिक पूजा की बंगाली में दें शुभकामनाएं, अपनों संग शेयर करें ये WhatsApp Messages, GIF Greetings, HD Images और Wallpapers

स्वामी कार्तिकेय ने अपने बालपन में ही तारकासुर को मारकर देवलोक और पृथ्वी वासियों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी. इसके बाद उन्हें देवताओं का सेनापति घषित किया गया, इसलिए कार्तिक टैगोर को देव सेनापति भी कहा जाता है. ऐसे में कार्तिक टैगोर पूजा के इस खास अवसर पर आप इन विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस और वॉलपेपर्स के जरिए बंगाली में अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Kartik Puja 2023 Wishes In Bengali: कार्तिक पूजा की बंगाली में दें शुभकामनाएं, अपनों संग शेयर करें ये WhatsApp Messages, GIF Greetings, HD Images और Wallpapers
कार्तिक पूजा 2023 (Photo Credits: File Image)

Kartik Puja 2023 Wishes In Bengali: वैसे तो हिंदू धर्म में अश्विन मास की शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के साथ-साथ भगवान शिव (Bhagwan Shiv) और माता पार्वती (Mata Parvati) के पुत्र कार्तिकेय की पूजा भी की जाती है, लेकिन कार्तिक मास में हर साल पश्चिम बंगाल में कार्तिक टैगोर पूजा (Kartik Tagore Puja) की परंपरा सालों से निभाई जा रही है. इस दिन स्वामी कार्तिकेय (Swami Kartikeya) की धूमधाम से पूजा की जाती है, जिन्हें मुरुगन और सुब्रमण्यम के नाम से भी जाना जाता है. देवताओं के सेनापति भगवान कार्तिकेय की पूजा बंगाल में कार्तिक मास की संक्रांति को की जाती है. इस साल कार्तिक पूजा का यह पावन पर्व आज (17 नवंबर 2023) मनाया जा रहा है. देवों के देव महादेव के पुत्र कार्तिकेय का जन्म असुरराज तारकासुर के संहार के लिए हुआ था, क्योंकि तारकासुर को भगवान ब्रह्मा से अजेय होने का वरदान मिला था और उसका संहार भगवान शिव के पुत्र के हाथों होना था.

स्वामी कार्तिकेय ने अपने बालपन में ही तारकासुर को मारकर देवलोक और पृथ्वी वासियों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी. इसके बाद उन्हें देवताओं का सेनापति घषित किया गया, इसलिए कार्तिक टैगोर को देव सेनापति भी कहा जाता है. ऐसे में कार्तिक टैगोर पूजा के इस खास अवसर पर आप इन विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस और वॉलपेपर्स के जरिए बंगाली में अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं. यह भी पढ़ें: Kartik Pooja 2023: कब है कार्तिक पूजा? जानें इसका महत्व, मुहूर्त एवं पूजा विधि!

1- কার্তিক পুজো

कार्तिक पूजा 2023 (Photo Credits: File Image)

2- কার্তিক পুজোর শুভেচ্ছা ও অভিনন্দন

कार्तिक पूजा 2023 (Photo Credits: File Image)

3- 'কার্তিক ঠাকুর হ্যাংলা/একবার আসে মায়ের সাথে একবার আসে একলা'

कार्तिक पूजा 2023 (Photo Credits: File Image)

4- দেব সেনাপতি কার্তিকের আশীর্বাদ বর্ষিত হোক সকলের সংসারে।
শুভ কার্তিক পুজো

कार्तिक पूजा 2023 (Photo Credits: File Image)

5- ওঁ কার্তিকেয় মহাভাগ ময়ুরপরী সংস্থিতাং

তপ্তো কাঞ্চণ বরণ্যাভ্যাং শক্তি হস্তং বরপ্রদং

দ্বিভূজ শত্রুহন্তারও নানালঙ্কার ভূষিতাম্

প্রসন্নবদ্যণং দেবং কুমার পুত্রদায়কম্

कार्तिक पूजा 2023 (Photo Credits: File Image)

स्कंद पुराण में वर्णित कथा के अनुसार, तारकासुर को अजेय होने के साथ-साथ वरदान मिला था कि उसका संहार शिव पुत्र के हाथों से ही संभव होगा. दरअसल, तारकासुर अच्छी तरह से जानता था कि शिव आदियोगी हैं और वे विवाह नहीं करेंगे, ऐसे में वो हमेशा अजेय बना रहेगा. हालांकि भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह किया और विवाह के बाद कार्तिकेय का जन्म हुआ, जिसके बाद कार्तिकेय ने काफी कम उम्र में तारकासुर का संहार कर देवताओं और मनुष्यों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई. संतान की दीर्घायु और अच्छी सेहत की कामना से कार्तिक पूजा के दिन स्वामी कार्तिकेय की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2023 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).