Kali Chaudas 2025 Wishes: काली चौदस के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

काली चौदस की रात निशिथ काल में मां महाकाली की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि काली चौदस पर मां पार्वती के काली स्वरूप की उपासना कर उनका आशीर्वाद लेने पर जीवन से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होती है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए काली चौदस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

काली चौदस 2025 (Photo Credits: File Image)

Kali Chaudas 2025 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में दिवाली (Diwali) को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है, जो पांच दिनों तक चलता है. पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज के साथ होता है, जबकि कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली यानी लक्ष्मी पूजन का त्योहार मनाया जाता है. दीपावली से ठीक एक दिन पहले छोटी दिवाली (Chhoti Diwali) मनाई जाती है, जिसे नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi), रूप चौदस (Roop Chaudas), भूत चतुर्दशी (Bhoot Chaturdashi) और काली चौदस (Kali Chaudas) के नाम से भी जाना जाता है. इस साल 19 अक्टूबर 2025 को छोटी दिवाली यानी काली चौदस का पर्व मनाया जा रहा है. काली चौदस के पर्व को पश्चिम बंगाल में मां काली के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है. कहा जाता है कि दस महाविद्याओं में शुमार मां काली की पूजा करने से भक्तों को बुरी शक्तियों से लड़ने की ताकत मिलती है और मां स्वंय अपने भक्तों की रक्षा करती हैं.

काली चौदस की रात निशिथ काल में मां महाकाली की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि काली चौदस पर मां पार्वती के काली स्वरूप की उपासना कर उनका आशीर्वाद लेने पर जीवन से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होती है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए काली चौदस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- सत्य पर विजय पाकर,
काली चौदस मनाएं,
मन में श्रद्धा और विश्वास रख कर,
हर मनोकामना पूरी होती पाएं.
काली चौदस की शुभकामनाएं

काली चौदस 2025 (Photo Credits: File Image) 

2- दीयों की रोशनी,
जगमगाता संसार,
काली चौदस पर आपको,
मिले खुशियां अपार...
काली चौदस की शुभकामनाएं

काली चौदस 2025 (Photo Credits: File Image) 

3- बुराई पर अच्छाई की विजय हो,
हर जगह बस आप ही की जय हो,
काली चौदस धूमधाम से मनाएं,
आओ महाकाली के गुण गाएं.
काली चौदस की शुभकामनाएं

काली चौदस 2025 (Photo Credits: File Image)

4- हर खुशी, आपसे मांगे खुशी,
हर जिंदगी आपसे मांगे जिंदगी,
इतना उजाला हो आपके जीवन में,
कि दीया भी रोशनी मांगे आपसे.
काली चौदस की शुभकामनाएं

काली चौदस 2025 (Photo Credits: File Image) 

5- मां आदिशक्ति महाकाली,
आपको जीवन में सुख-शांति,
और समृद्धि प्रदान करें,
आप पर उनकी कृपा बनी रहे.
काली चौदस की शुभकामनाएं

काली चौदस 2025 (Photo Credits: File Image) 

प्रचलित पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां काली को देवी पार्वती का ही उग्र स्वरूप माना जाता है. मां काली ने संसार की रक्षा करने के लिए कई असुरों का सर्वनाश किया है, इसलिए काली चौदस को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर भी मनाया जाता है. मां काली को शक्ति और विनाश की देवी माना जाता है, जो सदैव बुराई का अंत करती हैं. यही वजह है कि इस दिन भक्त मां काली की पूजा करके उनसे बुरी शक्तियों और अधंकार से रक्षा करने की प्रार्थना करते हैं.

Share Now

Tags

Chhoti Diwali Chhoti Diwali 2025 Chhoti Diwali Greetings Chhoti Diwali Messages Chhoti Diwali SMS Chhoti Diwali Wishes deepawali Deepawali 2025 diwali Diwali 2025 Diwali 2025 Special Diwali Special festivals and events happy chhoti diwali Happy Diwali Happy Diwali 2025 Happy Narak Chaturdashi Kali Chaudas Kali Chaudas 2025 Kali Chaudas Greetings Kali Chaudas Hd Images Kali Chaudas Hindi Messages Kali Chaudas Hindi Wishes Kali Chaudas Quotes Kali Chaudas Wallpapers Narak Chaturdashi 2025 Narak Chaturdashi Greetings Narak Chaturdashi Messages Narak Chaturdashi SMS Narak Chaturdashi Wishes काली चौदस काली चौदस 2025 काली चौदस एचडी इमेजेस काली चौदस एसएमएस काली चौदस की शुभकामनाएं काली चौदस कोट्स काली चौदस वॉलपेपर्स काली चौदस शुभकामना संदेश काली चौदस हिंदी ग्रीटिंग्स काली चौदस हिंदी मैसेजेस काली चौदस हिंदी विशेज छोटी दिवाली छोटी दिवाली 2025 छोटी दिवाली की शुभकामनाएं दिवाली दिवाली 2025 दिवाली 2025 स्पेशल दिवाली स्पेशल दीपावली दीपावली 2025 नरक चतुर्दशी 2025 शुभ दीपावली शुभ दीपावली 2025 हैप्पी काली चौदस 2025 हैप्पी छोटी दिवाली हैप्पी छोटी दिवाली 2025 हैप्पी दिवाली हैप्पी दिवाली 2025 हैप्पी नरक चतुर्दशी 2025

\