Kali Chaudas 2022 Wishes: हैप्पी काली चौदस! प्रियजनों संग शेयर करें ये WhatsApp Messages, GIF Greetings, SMS और Quotes
मां पार्वती के उग्र स्वरूप मां काली के भक्तों के लिए काली चौदस का दिन बेहद खास होता है, इसलिए इस दिन मां की उपासना के साथ-साथ शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप भी इन भक्तिमय विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एसएमएस और कोट्स के जरिए अपने प्रियजनों को हैप्पी काली चौदस कह सकते हैं.
Kali Chaudas 2022 Wishes in Hindi: वैसे तो मां काली (Maa Kali) के उपासकों के लिए हर दिन बेहद खास होता है, लेकिन दीपावली (Deepawali) से ठीक एक दिन पहले यानी छोटी दिवाली (Chhoti Diwali) को मनाई जाने वाली काली चौदस (Kali Chaudas) का विशेष महत्व बताया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, काली चौदस का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है और इस साल यह पर्व 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है. काली चौदस को छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi), भूत चतुर्दशी (Bhoot Chaturdashi) और रूप चौदस (Roop Chaudas) के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन मां काली की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसा माना जाता है कि काली चौदस के दिन महाकाली की पूजा करने से भक्तों की सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है और घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है.
मां पार्वती के उग्र स्वरूप मां काली के भक्तों के लिए काली चौदस का दिन बेहद खास होता है, इसलिए इस दिन मां की उपासना के साथ-साथ शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप भी इन भक्तिमय विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एसएमएस और कोट्स के जरिए अपने प्रियजनों को हैप्पी काली चौदस कह सकते हैं.
1- कह दो अंधेरों से,
कहीं और घर बना लें,
क्योंकि मेरे घर-आंगन में,
रोशनी का सैलाब आया है...
हैप्पी काली चौदस

यह भी पढ़ें: Diwali 2022: धनतेरस से भाई दूज तक करें यह विशिष्ठ पूजा! धन-समृद्धि के साथ-साथ मिलेगा मान सम्मान
2- आज काली चौदस की रात है,
मां काली भक्तों पर कृपा बरसाती हैं,
इस काली चौदस हम यह दुआ करते हैं,
महाकाली आपको बचाएं हर काली नजर से.
हैप्पी काली चौदस

3- अंधेरा हुआ दूर रात के साथ,
नई सुबह आई काली चौदस के साथ,
अब आंखे खोलो, देखो एक मैसेज आया है,
काली चौदस की शुभकामनाएं लाया है.
हैप्पी काली चौदस

4- इस काली चौदस पर भगवान,
आपको हर काली नजर से बचाए.
हैप्पी काली चौदस

यह भी पढ़ें: Diwali Puja 2022: देवी-देवता की पूजा के समय दीपक क्यों जलाते हैं? जानें क्या हैं इसके आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक तर्क!
5- रात थी काली,
लाइफ थी खाली,
फिर बदल गया सब कुछ...जो आई,
वो रात थी काली चौदस की.
हैप्पी काली चौदस

बहरहाल, काली चौदस से जुड़ी प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, छोटी दिवाली के दिन मां काली की उपासना से भक्तों को उनकी कृपा प्राप्त होती है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दिन महाकाली की पूजा करने से दुश्मन शांत होते हैं और काले जादू-टोने का प्रभाव भी खत्म हो जाता है. इसके साथ-साथ मां काली की कृपा से शनि दोषों से मुक्ति मिलती है और जीवन में आ रही सभी समस्याओं का समाधान होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

