Jawaharlal Nehru Jayanti 2024 Quotes: जवाहर लाल नेहरू जयंती पर अपनों संग शेयर करें उनके ये 10 महान विचार और दें श्रद्धांजलि
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया, जिसके चलते उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा. देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले नेहरू जी के विचार भी उन्ही की तरह महान थे. ऐसे में पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती पर आप उनके इन 10 महान विचारों को अपनों के साथ शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं.
Jawaharlal Nehru Jayanti 2024 Quotes in Hindi: हर साल 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती (Jawaharlal Nehru Jayanti) मनाई जाती है. आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इलाहाबाद (प्रयागराज) में एक कश्मीरी ब्राह्मण परिवार हुआ था. उनके पिता मोतीताल नेहरू एक जाने-माने वकील थे और मां का नाम स्वरूपरानी था. चार भाई बहनों में जवाहरलाल नेहरू सबसे बड़े थे, उन्होंने 14 साल की उम्र तक अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी कर ली थी और 15 साल की उम्र में वो आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड के हैरो स्कूल पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से नैचुरल साइंस में ऑनर्स की डिग्री हासिल की, फिर लंदन के इनर टेंपल में उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई पूरी की. करीब सात साल इंग्लैंड में बिताने के बाद सन 1916 में वो भारत लौट आए.
भारत लौटने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया, जिसके चलते उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा. देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले नेहरू जी के विचार भी उन्ही की तरह महान थे. ऐसे में पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती पर आप उनके इन 10 महान विचारों को अपनों के साथ शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं.










पंडित जवाहरलाल नेहरू ने साल 1920 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पहले किसान मार्च का आयोजन किया, फिर असहयोग आंदोलन के दौरान नेहरू जी को दो बार जेल हुई. साल 1923 में वो ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी बने, फिर 1926 में नेहरू ने इटली, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड, बेल्जियम, जर्मनी और रूस का दौरा किया. जुलाई 1946 में नेहरू को चौथी बार कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर चुना गया और आजादी के बाद वो स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने. पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती को देशभर में बाल दिवस यानी चिल्ड्रंस डे के तौर पर देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

