Janmashtami 2025 Celebration Live Streaming: वृंदावन के प्रेम मंदिर, भक्ति मंदिर से घर बैठे ऐसे लाइव देखें जन्माष्टमी का भव्य महोत्सव

वैसे तो देश के कोने-कोने से भक्त मथुरा, वृंदावन जाकर कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल होने की चाह रखते हैं, लेकिन हर कोई इस खास अवसर पर वहां पहुंच नहीं पाता है. ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर बैठे प्रेम मंदिर, वृंदावन, भक्ति मंदिर-श्री कृपालु धाम और कीर्ति मंदिर बरसाना से जन्माष्टमी महोत्सव को लाइव देख सकते हैं. जन्माष्टमी 2025 लाइव प्रसारण आप 16 अगस्त को रात 9 बजे से देख सकते हैं.

जन्माष्टमी 2025 लाइव (Photo Credits: File Image)

Janmashtami 2025 Celebration Live Streaming: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) भगवान श्रीकृष्ण (Bhagwan Shri Krishna) के जन्मोत्सव के रूप में हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. कान्हा के जन्मोत्सव को हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है. इस साल जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है, जिसे लेकर देश के तमाम कृष्ण मंदिरों में खास तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. जन्माष्टमी के दौरान तमाम श्रीकृष्ण मंदिरों में भजन-कीर्तन, रासलीला और झांकियां आयोजित की जाती हैं, जो सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देती हैं. देशभर में विशेष रूप से मथुरा, वृंदावन, द्वारका जैसे स्थानों पर भव्य आयोजन होते हैं, जो भक्तों को एकजुट करते हैं.

वैसे तो देश के कोने-कोने से भक्त मथुरा, वृंदावन जाकर कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल होने की चाह रखते हैं, लेकिन हर कोई इस खास अवसर पर वहां पहुंच नहीं पाता है. ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर बैठे प्रेम मंदिर, वृंदावन, भक्ति मंदिर-श्री कृपालु धाम और कीर्ति मंदिर बरसाना से जन्माष्टमी महोत्सव को लाइव देख सकते हैं. जन्माष्टमी 2025 लाइव प्रसारण आप 16 अगस्त को रात 9 बजे से देख सकते हैं.

वृंदावन और बरसाना से जन्माष्टमी महोत्सव को यहां देखें लाइव

जन्माष्टमी भगवान विष्णु के आठवें अवतार, श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव है. श्रीकृष्ण को धर्म, कर्म, और भक्ति का प्रतीक माना जाता है, जिन्होंने भगवद्गीता के माध्यम से मानव जीवन के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया. यह पर्व न सिर्फ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, बल्कि यह भक्तों को भक्ति, प्रेम और नि:स्वार्थ कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. इसके साथ ही श्रीकृष्ण की लीलाएं और उनके उपदेश जीवन में संतुलन और नैतिकता का महत्व सिखाते हैं.

Share Now

Tags

Bankey Bihari Live Streaming on Janmashtami Dwarka festivals and events Happy Krishna Janmashtami 2025 ISKCON Temple Live ISKCON Vrindavan JANMASHTAMI Janmashtami 2025 Celebration Live Streaming Janmashtami Celebration Live Streaming janmashtami in mathura Janmashtami Live Streaming Janmashtami Mathura Live Streaming Krishna Janmashtami Krishna Janmashtami Celebrations Krishna Janmashtami Live Krishna Janmashtami Live Bhajan Krishna Janmashtami Live Darshan Krishna Janmashtami Live Program Krishna Janmashtami Live Streaming From Bankey Bihari Temple Krishna Janmashtami Live Streaming From ISKCON Krishna Janmashtami Live Telecast Krishna Janmashtami Live Video Krishna Janmasthan Temple Complex Krishna Jayanti Krishna Jayanti Mathura इस्कॉन टेम्पल लाइव इस्कॉन वृन्दावन इस्कॉन से कृष्ण जन्माष्टमी लाइव स्ट्रीमिंग कृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर कृष्ण जन्माष्टमी कृष्ण जन्माष्टमी लाइव कृष्ण जन्माष्टमी समारोह कृष्ण जयंती कृष्ण जयंती मथुरा कृष्णजन्माष्टमी लाइव कार्यक्रम कृष्णजन्माष्टमी लाइव दर्शन कृष्णजन्माष्टमी लाइव प्रसारण कृष्णजन्माष्टमी लाइव भजन कृष्णजन्माष्टमी लाइव वीडियो जनमाष्टमी मथुरा लाइव स्ट्रीमिंग जनमाष्टमी लाइव स्ट्रीमिंग जन्माष्टमी 2025 सेलिब्रेशन लाइव स्ट्रीमिंग जन्माष्टमी द्वारका में जन्माष्टमी पर बांके बिहारी लाइव स्ट्रीमिंग जन्माष्टमी सेलिब्रेशन लाइव स्ट्रीमिंग बांके बिहारी मंदिर से कृष्णजन्माष्टमी लाइव स्ट्रीमिंग मथुरा में जन्माष्टमी हैप्पी कृष्ण जन्माष्टमी 2025

\