त्योहार

International Women's Day 2024 Messages: हैप्पी इंटरनेशनल विमेंस डे! शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जाता है और शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपनी सखी-सहेलियों को हैप्पी इंटरनेशनल विमेंस डे विश कर सकती हैं.

International Women's Day 2024 Messages: हैप्पी इंटरनेशनल विमेंस डे! शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS
इंटरनेशनल विमेंस डे 2024 (Photo Credits: File Image)

International Women's Day 2024 Messages in Hindi: दुनिया भर की महिलाओं के लिए 8 मार्च का दिन बेहद महत्व रखता है, क्योंकि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए इस दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी इंटरनेशनल विमेंस डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन कई जगहों पर बैंगनी रंग देखने को मिलता है, जिसका महिला दिवस से खास कनेक्शन बताया जाता है. कहा जाता है कि महिलाओं को वोट का अधिकार दिलाने के लिए मताधिकार आंदोलन की शुरुआत 20वीं शताब्दी में की गई थी. इस आंदोलन ने अपने रंगों के रूप में बैंगनी, सफेद और हरे रंग का इस्तेमाल किया था. इन तीन रंगों में बैंगनी को गरिमा, सफेद को पवित्रता और हरे रंग को आशा का प्रतीक माना गया. बैंगनी रंग को फेमिनिस्ट मूवमेंट्स द्वारा अपनाया गया है, जिसका प्रयोग महिलाओं ने अपनी शक्ति और महत्वकांक्षा का प्रदर्शन करने के लिए किया, इसलिए महिला दिवस का बैंगनी रंग से खास कनेक्शन बताया जाता है.

सन 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को पहली बार 8 मार्च को मनाया था, तब से हर साल इस दिवस को 8 मार्च के दिन मनाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जाता है और शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपनी सखी-सहेलियों को हैप्पी इंटरनेशनल विमेंस डे विश कर सकती हैं.

1- उसका दामन है बड़ा...

दिया उसने अपना प्यार सारा,

कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी,

बनकर एक आदर्श उसने किया जग में उजियारा.

हैप्पी इंटरनेशनल विमेंस डे

इंटरनेशनल विमेंस डे 2024 (Photo Credits: File Image)

2- औरत कभी खिलौना नहीं होती है,

परमात्मा के बाद वो पूजनीय व्‍यक्ति है,

वो नारी ही है जो मौत की गोद में जाकर,

एक नई जिंदगी को जन्‍म देती है.

हैप्पी इंटरनेशनल विमेंस डे

इंटरनेशनल विमेंस डे 2024 (Photo Credits: File Image)

3- औरत संसार की किस्मत है,

फिर भी किस्मत की मारी है,

औरत आज भी जिंदा जलती है,

फिर भी कहलाती कुर्बानी है.

हैप्पी इंटरनेशनल विमेंस डे

इंटरनेशनल विमेंस डे 2024 (Photo Credits: File Image)

4- जब आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं,

तब सिर्फ एक आदमी शिक्षित होता है,

लेकिन जब आप एक स्त्री को शिक्षित करते हैं,

तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है.

हैप्पी इंटरनेशनल विमेंस डे

इंटरनेशनल विमेंस डे 2024 (Photo Credits: File Image)

5- नारी सीता, नारी काली,

नारी ही प्रेम करने वाली,

नारी कोमल, नारी कठोर,

नारी बिना नर का कहां छोर.

हैप्पी इंटरनेशनल विमेंस डे

इंटरनेशनल विमेंस डे 2024 (Photo Credits: File Image)

बहरहाल, इसमें कोई दो राय नहीं है कि महिलाएं दुनिया की आधी आबादी का अहम हिस्‍सा हैं. किसी भी मामले में महिलाएं पुरुषों से न तो कम हैं और न ही उनसे पीछे हैं. समाज की प्रगति में जितना बड़ा योगदान पुरुषों का है, उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका महिलाओं की रही है. बावजूद इसके कई जगहों पर आज भी महिलाओं को पुरुषों के समान अवसर नहीं मिल पाता है और न ही उनके बराबर सम्मान मिलता है. ऐसे में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को धूमधाम से मनाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).