International Friendship Day 2026 Wishes: हैप्पी इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे! प्यारे दोस्तों के साथ शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Messages, Shayaris और Facebook Greetings

दुनिया भर में 30 जुलाई को 'अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस' मनाया जा रहा है. जानिए इस खास दिन का इतिहास, संयुक्त राष्ट्र की मान्यता और अपने दोस्तों को सोशल मीडिया के जरिए भेजने के लिए चुनिंदा हिंदी शुभकामना संदेश व कोट्स.

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 2026 (Photo Credits: File Image)

International Friendship Day 2026 Wishes: संसार में दोस्ती एक ऐसा अनमोल रिश्ता है जिसे व्यक्ति किसी दबाव या खून के रिश्ते के बजाय अपनी पसंद और दिल के अहसास से चुनता है. दोस्तों के इसी निष्कपट प्रेम, सहयोग और आपसी विश्वास का सम्मान करने के लिए हर साल 30 जुलाई को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस (International Friendship Day) के रूप में मनाया जाता है.

डिजिटल युग में लोग अपने दोस्तों को बधाई देने और जीवन में उनके महत्व को रेखांकित करने के लिए व्हाट्सएप (WhatsApp), फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई संदेश और शायरी शेयर करते हैं.

30 जुलाई के अवसर पर युवा वर्ग व्हाट्सएप स्टेटस पर शॉर्ट वीडियो, जीआईएफ (GIF) ग्रीटिंग्स और पुरानी यादों वाली तस्वीरें पोस्ट करके इस दिन को खास बनाते हैं. डिजिटल संदेशों के माध्यम से मीलों दूर बैठे दोस्तों को भी इस दिन की बधाई आसानी से भेजी जा सकती है.

1- दोस्तों की दोस्ती में कभी कोई रूल नहीं होता है,
और ये सिखाने के लिए कोई स्कूल नहीं होता है.
हैप्पी इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 2026 (Photo Credits: File Image)

2- खुशियां खरीदने गए थे बाजार में,
और मुलाकात दोस्तों से हो गई.
हैप्पी इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 2026 (Photo Credits: File Image)

3- बदल सी गई है अब यह जिंदगी,
लेकिन वो दोस्त वही पुराने हैं,
किसी दिन की मोहताज नहीं यह यारी,
हमारे दोस्ती के तो जमाने हैं.
हैप्पी इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 2026 (Photo Credits: File Image)

4- यारों की यारी भी खिचड़ी से कम नहीं,
स्वाद भले ही न रहे पर कंबख्त भूख मिटा देती है.
हैप्पी इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 2026 (Photo Credits: File Image)

5- भगवान जिन्हें खून के रिश्तों में बांधना भूल जाता है,
उन्हें सच्चे दोस्त बनाकर अपनी गलती सुधारता है.
हैप्पी इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 2026 (Photo Credits: File Image)

अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस का इतिहास और महत्व

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मित्रता दिवस मनाने की नींव सबसे पहले वर्ष 1958 में 'वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड' (World Friendship Crusade) नामक संगठन द्वारा पराग्वे में रखी गई थी.

संयुक्त राष्ट्र की मान्यता: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) ने 30 जुलाई 2011 को आधिकारिक तौर पर 'अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस' घोषित किया.

अगस्त के पहले रविवार और 30 जुलाई में अंतर: भारत समेत कई देशों में अगस्त के पहले रविवार को भी फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. हालांकि, दोनों में मुख्य अंतर यह है कि 30 जुलाई को मनाया जाने वाला दिवस विभिन्न देशों, संस्कृतियों और लोगों के बीच शांति व सौहार्द बढ़ाने का वैश्विक संदेश देता है, जबकि अगस्त का फ्रेंडशिप डे व्यक्तिगत मित्र मंडली को समर्पित होता है.

Share Now