त्योहार

International Day of the Girl Child 2020 Messages: अपनों को दें अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई, भेजें ये शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Images, SMS और वॉलपेपर्स

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज में समान दर्जा दिलाना है. इस खास अवसर पर आप अपनों को इन शानदार मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस, एसएमएस और वॉलपेपर्स के जरिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दे सकते हैं और उन्हें जागरूक भी कर सकते हैं.

International Day of the Girl Child 2020 Messages: अपनों को दें अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई, भेजें ये शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Images, SMS और वॉलपेपर्स
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2020 (Photo Credits: File Image)

International Day of the Girl Child 2020 Messages in Hindi: दुनिया भर की बालिकाओं के लिए आज (11 अक्टूबर) का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (Antarrashtriya Balika Diwas) मनाया जा रहा है, जिसे अंग्रेजी में इंटरनेशनल डे ऑफ द गर्ल चाइल्ड (International Day of the Girl Child) कहा जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर की बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जन जागरूकता फैलाने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सुविधा, कानूनी अधिकार और भेदभाव से संरक्षण प्रदान कराना है. दरअसल, कनाडा की मंत्री रोना अम्ब्रोस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में महिलाओं के संरक्षण के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसे 19 दिसंबर 2011 को पारित किया गया था. गर्ल चाइल्ड डे (Girl Child Day) मनाए जाने के प्रस्ताव के पास होने के बाद पहली बार 11 अक्टूबर 2012 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया.

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य दुनिया भर की लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज में समान दर्जा दिलाना है. इस खास अवसर पर आप अपनों को इन शानदार मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस, एसएमएस और वॉलपेपर्स के जरिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दे सकते हैं और उन्हें जागरूक भी कर सकते हैं.

1- जिस घर में होता बेटी का सम्मान,

वह घर होता स्वर्ग समान...

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2020 (Photo Credits: File Image)

2- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,

समाज को प्रगति के मार्ग ले जाओ.

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2020 (Photo Credits: File Image)

3- बेटियां ही हैं इस जग की पहचान,

इन्हें दो जीने का वरदान...

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2020 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: International Day of the Girl Child 2020 HD Images: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर इन मनमोहक Wallpapers, GIF Greetings, Photos, WhatsApp Stickers के जरिए अपनों से कहें हैप्पी गर्ल चाइल्ड डे

4- बेटी कुदरत का उपहार,

नहीं करो उसका तिरस्कार,

जो बेटी को दे पहचान,

माता-पिता वही महान.

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2020 (Photo Credits: File Image)

5- बेटी को मत समझो भार,

ये तो है जीवन का आधार.

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2020 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है और बालिकाओं की उनके अधिकारों को प्राप्त करने में मदद करना है, ताकि वे अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना कर सकें. इसके साथ ही दुनिया भर में लड़कियों के साथ होने वाली लैंगिक असमानता को भी जड़ से खत्म करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).