त्योहार

Independence Day 2026 Sanskrit Wishes: स्वातन्त्र्यदिवसस्य हार्दिक्यः शुभाशयाः; प्रियजनों को भेजें ये खास संस्कृत Shlokas, WhatsApp Messages और GIF Greetings

भारत शनिवार, 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री दिल्ली स्थित लाल किले से तिरंगा फहराएंगे. राष्ट्रीय पर्व के इस पावन मौके पर अपने परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों को भेजने के लिए संस्कृत भाषा के प्रमुख श्लोक, संदेश और विशेज.

Independence Day 2026 Sanskrit Wishes: स्वातन्त्र्यदिवसस्य हार्दिक्यः शुभाशयाः; प्रियजनों को भेजें ये खास संस्कृत Shlokas, WhatsApp Messages और GIF Greetings
स्वतंत्रता दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

Independence Day 2026 Sanskrit Wishes: भारत शनिवार, 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के बाद देश इस वर्ष स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे कर 80वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहा है. यह दिन राष्ट्र के उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनकी बदौलत देश स्वतंत्र हुआ.

स्वतंत्रता दिवस देश में एक राजपत्रित अवकाश (Gazetted Holiday) होता है, जिस दिन केंद्रीय व राज्य सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और वित्तीय प्रतिष्ठान बंद रहते हैं. इस अवसर पर लोग सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए एक-दूसरे को देशप्रेम से ओतप्रोत संदेश भेजकर बधाई देते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति और धरोहर की संवाहक है. इस राष्ट्रीय पर्व पर आप अपनी शुभकामनाओं में ये प्राचीन व अर्थपूर्ण संस्कृत श्लोक शामिल कर सकते हैं.

1- धन्यः अस्मि भारतत्वेन, वन्दे मातरम् सदा!

सर्वेभ्यः स्वातन्त्र्यदिवसस्य हार्दिक्यः शुभाशयाः!

भावार्थ: भारतीय होने पर मैं धन्य हूं, माता भारत को सदा प्रणाम! आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

स्वतंत्रता दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

2- जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।

स्वतन्त्रतायाः स्वर्णजयन्त्यां सर्वेषां कृते राष्ट्रभक्त्याः शुभकामनाः!

भावार्थ: जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी महान हैं. स्वतंत्रता के इस महान पर्व पर सबको राष्ट्रभक्ति की शुभकामनाएं!

स्वतंत्रता दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

3- माता भूमिः पुत्रो अहं पृथिव्याः।

अस्मिन स्वातन्त्र्यदिने वयं सर्वे देशस्य रक्षायाः प्रगतये च संकल्पं कुर्मः।"

भावार्थ: यह भूमि मेरी माता है और मैं इसका पुत्र हूं. इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब देश की रक्षा और प्रगति का संकल्प लें.

स्वतंत्रता दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

4- तुमि विद्या तुमि धर्म तुमि हरि तुमि कर्म।
त्वम हि प्राणा: शरीरे। वन्दे मातरम्‌।।
भावार्थ- तू ही मेरा ज्ञान, तू ही मेरा धर्म है, तू ही मेरा अंतर्मन, तू ही मेरा लक्ष्य, तू ही मेरे शरीर का प्राण
है. वंदे मातरम्

स्वतंत्रता दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

5- अत्र जन्म सहस्राणां सहस्रैरपि सत्तम।
कदाचिल्लभते जन्तुर्मानुष्यं पुण्यसञ्चयात्।।
भावार्थ- सैंकड़ों जन्मों के पश्चात् पुण्य जागने पर ही किसी को भारत की भूमि पर मनुष्य के रूप में
जन्म मिलता है.

स्वतंत्रता दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

लाल किले पर समारोह और 2026 का विजन

15 अगस्त की सुबह मुख्य राष्ट्रीय समारोह दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होगा, जहां देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

वर्ष 2026 के स्वतंत्रता दिवस का मुख्य ध्यान 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य पर रहेगा. इस वर्ष के समारोहों में स्वदेशी तकनीकों (Indigenous Technologies), ग्रीन ट्रांजिशन (Green Transition) और आत्मनिर्भर रक्षा (Atmanirbhar Defence) की झलक देखने को मिलेगी. लाल किले पर होने वाली सेरेमनी में पहली बार पूरी तरह से भारत में निर्मित स्वदेशी रक्षा उपकरणों का उपयोग किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2026 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).