Holika Dahan 2025 Wishes: होलिका दहन के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings को शेयर कर प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
होलिका दहन से जुड़ी प्रचलित मान्यता के अनुसार, इसी पावन तिथि पर श्रीहरि के परम भक्त प्रह्लाद को अग्नि में जलाने का प्रयास करने वाली होलिका स्वयं अग्नि में जलकर भस्म हो गई थी, जबकि भगवान विष्णु ने अग्नि से अपने भक्त के प्राणों की रक्षा की थी. होलिका दहन के इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को शेयर कर प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Holika Dahan 2025 Wishes in Hindi: वैसे तो साल भर में हिंदू धर्म में कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें रंगों के उत्सव होली (Holi) का विशेष महत्व बताया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगों वाली होली का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले यानी फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन (Holika Dahan) का पर्व मनाया जाता है, जिसे छोटी होली (Chhoti Holi) भी कहा जाता है. होलिका दहन के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है और अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस साल देशभर में 13 मार्च 2025 को होलिका दहन किया जाएगा. होली से एक दिन पहले मनाए जाने वाले होलिका दहन के पर्व को देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोग अपनी-अपनी स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मनाते हैं.
होलिका दहन से जुड़ी प्रचलित मान्यता के अनुसार, इसी पावन तिथि पर श्रीहरि के परम भक्त प्रह्लाद को अग्नि में जलाने का प्रयास करने वाली होलिका स्वयं अग्नि में जलकर भस्म हो गई थी, जबकि भगवान विष्णु ने अग्नि से अपने भक्त के प्राणों की रक्षा की थी. होलिका दहन के इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को शेयर कर प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

गौरतलब है कि होलिका दहन के पर्व को मनाने के लिए लोग फाल्गुन पूर्णिमा की शाम लोग लकड़ी और गोबर के उपलों को इकट्ठा करके मोहल्ले या सोसाइटी में होलिका सजाते हैं. होलिका सजाने के बाद इसकी विधि-विधान से पूजा की जाती है और फिर होलिका जलाई जाती है. होलिका की जलती अग्नि में लोग गेहूं की बालियां, नारियल, हरे चने की फलियां जैसी कई चीजों को अर्पित करते हैं. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता के साथ-साथ सुख-समृद्धि का आगमन होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).