Happy Vijayadashami 2022 Messages: विजयादशमी की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
पौराणिक मान्यता के अनुसार, विजयादशमी यानी दशहरे के दिन ही भगवान श्रीराम को लंकापति रावण पर विजय प्राप्त हुई थी, इसलिए इस पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजे जाते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप भी इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Happy Vijayadashami 2022 Messages in Hindi: नौ दिनों तक मां दुर्गा (Maa Durga) की उपासना करने के बाद आज यानी 05 अक्टूबर 2022 को देशभर में विजयादशमी (Vijayadashami) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी यानी दशहरे (Dussehra) का त्योहार मनाया जाता है. शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना का पावन पर्व है और महानवमी मनाए जाने के बाद विजयादशमी मनाई जाती है, जिसे बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म, और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है. इस दिन कई जगहों पर लंकापति रावण के पुतले का दहन किया जाता है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर 2022 से हुई थी और आज इस पर्व का समापन हो जाएगा.
पौराणिक मान्यता के अनुसार, विजयादशमी यानी दशहरे के दिन ही भगवान श्रीराम को लंकापति रावण पर विजय प्राप्त हुई थी, इसलिए इस पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजे जाते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप भी इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- कभी भी दुःख का आप पर पड़े ना साया,
राम जी के नाम का ऐसा असर है छाया,
हर पल धन-धान्य आए आपके अंगना,
है वियजदशमी पर मेरी यही मनोकामना.
विजयादशमी की शुभकामनाएं

2- दहन पुतलो का ही नहीं,
बुरे विचारो का भी करना होगा,
श्री राम का करके स्मरण,
हर रावण से लड़ना होगा.
विजयादशमी की शुभकामनाएं

3- जैसे राम जी ने जीता लंका को,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया,
इस दशहरे मिल जाएं आपको,
दुनिया भर की सारी खुशियां.
विजयादशमी की शुभकामनाएं

4- अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय,
बुराई पर अच्छाई की विजय, पाप पर पुण्य की विजय,
अत्याचार पर सदाचार की विजय, क्रोध पर दया-क्षमा की विजय,
अज्ञान पर ज्ञान की विजय, रावण पर श्रीराम की विजय.
विजयादशमी की शुभकामनाएं

5- शांति अमन के इस देश से,
अब बुराई को मिटाना होगा,
आतंकी रावण का दहन करने,
आज फिर श्री राम को आना होगा.
विजयादशमी की शुभकामनाएं

बहरहाल, शारदीय नवरात्रि से जुड़ी प्रचलित मान्यता के अनुसार, लंकापति रावण से युद्ध करने से पहले मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम ने शारदीय नवरात्रि का व्रत रखकर मां दुर्गा की विशेष उपासना की थी, जिसके बाद विजयादशमी के दिन उन्हें रावण पर विजय प्राप्त हुई थी. इसके साथ ही कहा जाता है कि अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से लेकर अश्विन शुक्ल नवमी तक महिषासुर से भयंकर युद्ध करने के बाद दशमी तिथि को मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था, इसलिए विजयादशमी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2022 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

