Happy Vijayadashami 2021 HD Images: हैप्पी विजयादशमी! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये WhatsApp Stickers, Photo Wishes, GIF Greetings और वॉलपेपर्स
विजयादशमी के त्योहार को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है, इसलिए इस उत्सव को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और लोग एक-दूसरे को बधाई भी देते हैं. आप भी इस खास अवसर पर एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फोटो विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और वॉलपेपर्स को दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करके उन्हें हैप्पी विजयादशमी कह सकते हैं.
Happy Vijayadashami 2021 HD Images: शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) के दौरान नौ पावन दिनों तक मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों की उपासना करने के बाद आज यानी 15 अक्टूबर को विजयादशमी (Vijayadashami) का पर्व मनाया जा रहा है. विजयादशमी से जुड़ी प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, देवी दुर्गा (Maa Durga) ने 9 दिनों तक लगातार महिषासुर से युद्ध किया था और विजयादशमी के दिन उन्होंने इस दुष्ट असुर का संहार किया था, इसलिए महा नवमी के अगले दिन विजयादशमी मनाई जाती है. वहीं एक अन्य कथा के अनुसार, रावण से युद्ध करने से पहले भगवान श्रीराम (Lord Rama) ने नौ दिन तक व्रत रखकर मां दुर्गा के शक्ति स्वरूप की उपासना की थी, जिसके बाद आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को उन्हें रावण (Ravana) पर विजय प्राप्त हुई थी.
विजयादशमी के त्योहार को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है, इसलिए इस उत्सव को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और लोग एक-दूसरे को बधाई भी देते हैं. आप भी इस खास अवसर पर एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फोटो विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और वॉलपेपर्स को दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करके उन्हें हैप्पी विजयादशमी कह सकते हैं.
1- शुभ विजयादशमी 2021

2- विजयादशमी 2021

3- हैप्पी विजयादशमी

4- विजयादशमी की हार्दिक बधाई

5- विजयादशमी की ढेरों शुभकामनाएं

गौरतलब है कि शारदीय नवरात्रि के दौरान पांच दिनों तक चलने वाले दुर्गा उत्सव के आखिरी दिन बंगाली समुदाय के लोग बिजोया दशमी का पर्व मनाते हैं. इस दिन महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं, जिसे सिंदूर खेला के नाम से जाना जाता है. कहा जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा 10 दिनों के लिए अपने मायके आती हैं, इसलिए नवरात्रि में दुर्गा पंडालों को भव्य तरीके से सजाया जाता है, फिर दसवें दिन यानी विजयादशमी पर देवी दुर्गा वापस कैलाश पर्वत लौट जाती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).