Hanuman Jayanti 2023 Messages: हैप्पी हनुमान जयंती! शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings और HD Images
इस साल संकटमोचन हनुमान जी का जन्मोत्सव 6 अप्रैल 2023 को मनाया जा रहा है. हनुमान जयंती का पर्व तमाम हनुमान भक्तों के लिए बेहद खास होता है, इसलिए वो इसकी बधाई भी एक-दूसरे को देते हैं. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप भी इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और एचडी इमेजेस के जरिए अपनों को हैप्पी हनुमान जयंती कह सकते हैं.
Hanuman Jayanti 2023 Messages in Hindi: भगवान श्रीराम (Lord Ram) के परम भक्त हनुमान जी (Hanuman Ji) के जन्मोत्सव को पूरे देश में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. भोलेनाथ (Bholenath) के रुद्रावतार भगवान हनुमान स्मरण करने मात्र से अपने भक्तों के सारे संकट दूर कर देते हैं, इसलिए उन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन बजरंगबली का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन हनुमान जी की जयंती (Hanuman Jayanti) को भव्य और दिव्य तरीके से मनाया जाता है. इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, हनुमान जी के भक्त व्रत रखकर विधि-विधान से बजरंगबली की उपासना करते हैं. ऐसी मान्यता है कि जिन लोगों के जीवन में शिक्षा, व्यापार, करियर, सेहत या अन्य कोई बाधा है तो उन्हें हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा से उनके सारे संकट और सारी बधाएं दूर होती हैं.
इस साल संकटमोचन हनुमान जी का जन्मोत्सव 6 अप्रैल 2023 को मनाया जा रहा है. हनुमान जयंती का पर्व तमाम हनुमान भक्तों के लिए बेहद खास होता है, इसलिए वो इसकी बधाई भी एक-दूसरे को देते हैं. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप भी इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और एचडी इमेजेस के जरिए अपनों को हैप्पी हनुमान जयंती कह सकते हैं.
1- हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे,
करते तुम भक्तों के सपने पूरे,
मां अंजनी के तुम हो राजदुलारे,
राम-सीता को लगते सबसे प्यारे.
हैप्पी हनुमान जयंती

2- करो कृपा मुझ पर हे हनुमान,
जीवन-भर करूं मैं तुम्हे प्रणाम,
जग में सब तेरे ही गुण गाते हैं,
हरदम चरणों में तेरे शीश नवाते हैं.
हैप्पी हनुमान जयंती

3- जिनके मन में है श्री राम,
जिनके तन में हैं श्री राम,
जग में सबसे हैं वो बलवान,
ऐसे प्यारे मेरे हनुमान.
जय श्रीराम… जय हनुमान
हैप्पी हनुमान जयंती

4- प्रभु मुझ पर दया करना,
मैं तो आया हूं शरण तिहारी,
तेरी प्यारी सी मनभावन मूरत,
जब-जब देखूं मैं जाऊं बलिहारी.
हैप्पी हनुमान जयंती

5- जय हनुमान ज्ञान गुन सागर,
जय कपीस तिहूँ लोक उजागर,
राम दूर अतुलित बल धामा,
अंजनी पुत्र पवन सूत नामा.
हैप्पी हनुमान जयंती

ऐसा भी कहा जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में शनि और मंगल अशुभ फल दे रहे हैं, उन्हें हनुमान जयंती पर बजरंगबली की पूजा जरूर करनी चाहिए. हनुमान जी की आराधना से मंगल और शनि ग्रह के दोषों को शांत किया जा सकता है. इसके अलावा इस दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है. आप भी हनुमान जयंती पर श्रद्धाभाव से हनुमान जी की पूजा करके उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2023 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

