Gudi Padwa 2025: ‘गुड़ी आप सभी के लिए सुख, शांति और सौभाग्य लाए.’ ऐसे स्नेही कोट्स अपनों को भेजकर गुड़ी पड़वा का आनंद लें
गुड़ी पड़वा को उगादी एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नाम से भी जाना जाता है. इस अवसर पर यहां दिये प्रभावशाली कोट्स अपने शुभचिंतकों को भेजकर पर्व को सेलिब्रेट कर सकते हैं.
Gudi Padwa 2025 Quotes: महाराष्ट्र के मूल एवं महत्वपूर्ण पर्वों में एक है गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa). मराठी एवं कोंकणी समुदायों का यह विशेष त्योहार है, जिसे वे नये साल के स्वागत के रूप में मनाते हैं. चैत्र माह के प्रतिपदा को मनाया जाने वाला यह पर्व वसंत के आगमन और उनके नए साल (Hindu New Year) की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है. यह पर्व कृषि से भी जुड़ा है,क्योंकि इसी दिन से रबी की फसलों की कटाई शुरू होती है, जिसकी वजह से किसान परिवारों में विशेष उत्साह और उमंग देखा जा सकता है. इस अवसर पर घर के सामने रंगोली, द्वार पर तोरण एवं गुड़ी सजाया जाता है. घरों में पूरनपोली एवं अन्य पकवान बनाए जाते हैं. बहुत-सी जगहों पर प्रभात फेरियां भी निकाली जाती है. गुड़ी पड़वा को उगादी एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नाम से भी जाना जाता है. इस अवसर पर यहां दिये प्रभावशाली कोट्स अपने शुभचिंतकों को भेजकर पर्व को सेलिब्रेट कर सकते हैं.
1-‘आइए हम सब मिलकर नए साल की शुरुआत नई भावना एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ करें.’
गुड़ी पड़वा पर हार्दिक बधाई!

2- ‘गुड़ और नीम के पत्तों का मीठा स्वाद आपको खुशी और अच्छी सेहत, इम्युनिटी से भरा जीवन दे.’
गुड़ी पड़वा पर विशेष मुबारकबाद!

3- ‘यह नया साल आपके लिए नये अवसरों से भरा एक आनंदमय, हंसी-मजाक से भरा साबित हो.’
नववर्ष पर हार्दिक अभिनंदन

4- ‘गुड़ी आपके और आपके परिवार के लिए शांति, खुशी और सौभाग्य लाए.’
आपको गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं!

5- ‘हम सब अतीत को भूलकर, वर्तमान का खुले दिल से स्वागत करते हुए नए साल का स्वागत करें.’
आपको गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं!

6- ‘गुड़ी पड़वा का यह पर्व आपको नई उम्मीदों, सपनों और आकांक्षाओं से भर दे’.
आप सपरिवार को गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं!

7- ‘यह नया साल आपकी अच्छी सेहत, खुशियों और समृद्धि से भरा पूरा साबित हो’.
नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं!

8- ‘गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर, भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश्वर का दिव्य आशीर्वाद आप सपरिवार पर बरसता रहे.

9- ‘पारंपरिक गुड़ी पड़वा की मिठास हमारी दोस्ती को और भी ज्यादा सुमधुर बनाए.’
आपको गुड़ी पड़वा पर अनंत शुभकामनाएं!

10- ‘गुड़ी पड़वा का जीवंत उत्सव आपको सकारात्मकता और आशावाद से भर दे.’
नववर्ष पर हार्दिक अभिनंदन

11- ‘यह गुड़ी पड़वा आपके लिए सुख, समृद्धि और सभी कामों में सफलता दिलाए’.
गुड़ी पड़वा की बहुत बहुत शुभकामनाएं!

12- ‘गुड़ी पड़वा की जीवंत ऊर्जा और सकारात्मकता आपके जीवन को ऊर्जावान बनाएं’
आप सभी को गुड़ी पड़वा पर अनंत शुभकामनाएं!

महाराष्ट्र में मुख्य रूप से हिंदू नव वर्ष यानी नव-संवत्सर को गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) के तौर पर मनाया जाता है, जबकि दक्षिण भारतीय राज्यों में इसे उगादि (Ugadi) के नाम से जाना जाता है. गुड़ी पड़वा दो शब्दों से मिलकर बना है, गुड़ी का अर्थ है-विजय पताका और पड़वा का अर्थ है- प्रतिपदा तिथि. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन लोग अपने घरों में विजय पताका के तौर पर गुड़ी को सजाते हैं और इस पर्व को पूरे जोश व उत्साह के साथ मनाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 08:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

