Good Friday 2025 Messages: गुड फ्राइडे के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Stickers, Photo SMS को शेयर कर ईसा मसीह के बलिदान को करें याद
गुड फ्राइडे को मुख्य रूप से ईसा मसीह के बलिदान दिवस या कुर्बानी दिवस के तौर पर मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन मानवता के कल्याण के लिए ईसा मसीह ने अपना बलिदान दिया था. इस दिन ईसाई धर्म के लोग काले रंग के कपड़े पहनकर प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा मांगते हैं. इसके साथ ही इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फोटो एसएमएस को शेयर कर ईसा मसीह के बलिदान को याद कर सकते हैं.
Good Friday 2025 Messages in Hindi: गुड फ्राइडे (Good Friday) को ईसाई धर्म के लोगों द्वारा शोक दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस साल 18 अप्रैल 2025 को गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है, जिसे ब्लैक फ्राइडे (Black Friday), होली फ्राइडे (Holy Friday) और ग्रेट फ्राइडे (Great Friday) के तौर पर भी जाना जाता है. गुड फ्राइडे प्रभु यीशु की मृत्यु और सूली पर चढ़ने के दिन को याद दिलाता है. दुनिया भर में ईसाई धर्म के लोग मानवता के लिए ईसा मसीह के बलिदान का सम्मान करते हुए उन्हें याद करते हैं. यह दिन उनके लिए काफी महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन यहूदी शासकों ने ईसा मसीह (Jesus Christ) को कई तरह की शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ा दिया था. कहा जाता है कि ईसा मसीह ने मानवता के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया था, इसलिए इस शुक्रवार को दुनिया भर के ईसाई गुड फ्राइडे के तौर पर मनाते हैं.
गुड फ्राइडे को मुख्य रूप से ईसा मसीह के बलिदान दिवस या कुर्बानी दिवस के तौर पर मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन मानवता के कल्याण के लिए ईसा मसीह ने अपना बलिदान दिया था. इस दिन ईसाई धर्म के लोग काले रंग के कपड़े पहनकर प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा मांगते हैं. इसके साथ ही इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फोटो एसएमएस को शेयर कर ईसा मसीह के बलिदान को याद कर सकते हैं.

ईसाई धर्म की प्रचलित मान्यताओं के हिसाब से ईसा मसीह को कई तरह की शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने के बाद उन्हें करीब 6 घंटों तक कीलों से ठोका गया और सूली पर लटका दिया गया. इस घटनाक्रम के दौरान आखिर के 3 घंटों तक हर तरफ घनघोर अंधेरा छा गया, जब प्रभु यीशु ने अपने प्राण त्याग दिए तब कब्रें टूटने लगी थीं और तरह की असाधारण गतिविधियां होने लगी थीं. कहा जाता है कि सूली पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद यानि रविवार को प्रभु यीशु फिर से जीवित हो गए थे, इसलिए उनके फिर से जीवित होने की खुशी में गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद ईस्टर संडे मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).