Gita Jayanti 2024 Quotes: गीता जयंती की शुभकामनाएं! प्रियजनों संग शेयर करें श्रीमद्भगवत गीता के ये 10 अनमोल उपदेश

गीता जयंती के दिन लोग गीता का पाठ करते हैं, भजन गाते हैं और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं. इस पर्व का महत्व इसलिए भी है, क्योंकि यह हमें जीवन की समस्याओं का समाधान बताता है और आध्यात्मिक विकास में सहायक होता है. गीता जयंती के इस पावन अवसर पर आप श्रीमद्भगवत गीता के इन 10 अनमोल उपदेशों को प्रियजनों संग शेयर करके उन्हें इस पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

गीता जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

Gita Jayanti 2024 Quotes in Hindi: इस साल गीता जयंती का पर्व 11 दिसंबर 2024 को मनाया जा रहा है, जबकि हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती (Gita Jayanti) मनाई जाती है. ऐसी मान्यता है कि द्वापर युग में इसी पावन तिथि पर महाभारत युद्ध से ठीक पहले कुरूक्षेत्र में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवत गीता का उपदेश दिया था. इस पवित्र ग्रंथ में कर्मयोग, भक्तियोग और ज्ञानयोग का विस्तृत वर्णन है. यह ग्रंथ न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन प्रदान करता है. श्रीमद्भगवत गीता (Shrimad Bhagwad Gita) में कुल 18 अध्याय हैं, जिसमें पहले के 6 अध्यायों में कर्मयोग, दूसरे के 6 अध्यायों में ज्ञानयोग और आखिरी के 6 अध्यायों में भक्तियोग के उपदेश दिए गए हैं. इसमें इंसान के जन्म से लेकर मौत तक के चक्र और मृत्यु के बाद के चक्र को विस्तारपूर्वक बताया गया है.

गीता जयंती के दिन लोग गीता का पाठ करते हैं, भजन गाते हैं और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं. इस पर्व का महत्व इसलिए भी है, क्योंकि यह हमें जीवन की समस्याओं का समाधान बताता है और आध्यात्मिक विकास में सहायक होता है. गीता जयंती के इस पावन अवसर पर आप श्रीमद्भगवत गीता के इन 10 अनमोल उपदेशों को प्रियजनों संग शेयर करके उन्हें इस पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- अपने कर्म पर अपना दिल लगाएं, उसके फल की चिंता न करें.

गीता जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

2- वासना, क्रोध और लालच ये तीनों नर्क के द्वार हैं.

गीता जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

3- जो कर्म प्राकृतिक नहीं है, वह हमेशा तनाव पैदा करता है.

गीता जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

4- जो जन्म लेता है उसकी मृत्यु निश्चित है, इसलिए जो होना ही है उस पर शोक मत करो.

गीता जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

5- चंचल मन को नियंत्रित करना कठिन है, लेकिन अभ्यास से इसे वश में किया जा सकता है.

गीता जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

6- जो मन को नियंत्रित नहीं करते हैं, उनके लिए उनका मन शत्रु के समान कार्य करता है.

गीता जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

7- स्वार्थ व्यक्ति को अन्य लोगों से दूर नकारात्मक हालातों की ओर धकेलता है, इसलिए स्वार्थी न बनें.

गीता जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

8- व्यक्ति अपने विश्वास से निर्मित होता है, वो जैसा विश्वास करता है वैसा ही बन जाता है.

गीता जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

9- सच्चा मित्र वही होता है जो आपके बुरे वक्त में साथ न छोड़े, दुख और परेशानी में सदा साथ दे.

गीता जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

10- इंसान की इच्छाएं ही उसकी सभी परेशानियों की जड़ है, इसलिए अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें.

गीता जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

गीता जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद एक चौकी पर श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करके विधि-विधान से उनकी पूजा करें. श्रीमद्भगवत ग्रंथ की चंदन और तिलक लगाकर पूजा करें, फिर गीता के श्लोकों का पाठ करें और गीता की आरती करें. ऐसी मान्यता है कि गीता का नियमित पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मकता दूर होती है. गीता का पाठ न सिर्फ आत्मबल को बढ़ाता है, बल्कि व्यक्ति को हर परिस्थिति का सामना करने की शक्ति भी प्रदान करता है. इसके नियमित पाठ से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं, घर का वास्तुदोष दूर होता है. साथ ही इसका पाठ मानसिक परेशानी, गृह क्लेश और शत्रुओं से भी मुक्ति दिलाता है.

Share Now

Tags

Arjun Bhagvad Gita festivals and events Geeta Jayanti Geeta Jayanti 2024 Geeta Jayanti Messages in Sanskrit Geeta Jayanti Sanskrit Messages Geeta Jayanti Sanskrit Quotes Geeta Jayanti Sanskrit Shlokas Geeta Jayanti Sanskrit Wishes Geeta Jayanti Wishes in Sanskrit Gita Jayanti Greetings Gita Jayanti HD Images Gita Jayanti Hindi Messages Gita Jayanti Hindi Wishes Gita Jayanti Quotes Gita Jayanti Wallpapers Happy Gita Jayanti Happy Gita Jayanti 2024 Kurukshetra lord krishna Mahabharat Mahabharata Secreds of Bhagwad Gita Shrimad Bhagwad Gita Shrimad Bhagwat Gita अर्जुन कुरुक्षेत्र गीता के अनमोल उपदेश गीता जयंती गीता जयंती 2024 गीता जयंती इमेजेस गीता जयंती उपदेश गीता जयंती कब है गीता जयंती का महत्व गीता जयंती की शुभकामनाएं गीता जयंती की हार्दिक बधाई गीता जयंती कोट्स गीता जयंती ग्रीटिंग्स गीता जयंती फोटोज गीता जयंती वॉलपेपर्स गीता जयंती शुभकामना संदेश गीता जयंती संस्कृत कोट्स गीता जयंती संस्कृत मैसेजेस गीता जयंती संस्कृत विशेज गीता जयंती संस्कृत शुभकामना संदेश गीता जयंती संस्कृत श्लोक गीता जयंती संस्कृत संदेश गीता जयंती हिंदी मैसेजेस गीता जयंती हिंदी विशेज महाभारत युद्ध श्रीकृष्ण श्रीमद्भगवत गीता श्रीमद्भगवत गीता के उपदेश हैप्पी गीता जयंती हैप्पी गीता जयंती 2024

\