Gandhi Jayanti 2025 Messages: हैप्पी गांधी जयंती! अपनों को इन हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings, Photo SMS के जरिए दें बधाई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक ऐसी शख्सियत रहे हैं, जिन्होंने जीवन भर सत्य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण किया. आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सभी धर्मों, जातियों और भाषाओं का सम्मान करते थे. ऐसे में उनकी 156वीं जयंती के इस खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपनों को बधाई दे सकते हैं.

गांधी जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

Gandhi Jayanti 2025 Messages in Hindi: सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. देश के स्वाधीनता संग्राम में ब्रिटिश हुकूमत की नींव को हिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की इस साल 156वीं जयंती (Gandhi Jayanti) मनाई जा रही है. दरअसल, हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई जाती है. उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात (Gujarat) के पोरबंदर में हुआ था. ब्रिटिश राज के खिलाफ भारत की आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी सन 1915 से सक्रिय हुए और उन्होंने स्वाधीनता संग्राम में जबरदस्त जान फूंक दी. उन्होने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी. यह उनकी सत्य और अहिंसा की राह पर चलने वाली नीतियों का ही प्रभाव था कि उनके साथ आंदोलन में जन सैलाब जुड़ने लगा और अंग्रेज भारत छोड़कर जाने पर मजबूर हो गए.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक ऐसी शख्सियत रहे हैं, जिन्होंने जीवन भर सत्य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण किया. आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सभी धर्मों, जातियों और भाषाओं का सम्मान करते थे. ऐसे में उनकी 156वीं जयंती के इस खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपनों को बधाई दे सकते हैं.

1- रघुपति राघव राजाराम,
पतित पावन सीताराम,
ईश्वर अल्लाह तेरे नाम,
सबको सन्मति दे भगवान,
हैप्पी गांधी जयंती

गांधी जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

2- गांधी जयंती पर मेरा,
सभी से बस यही कहना है,
जीना है तो गांधी जैसे,
वरना जीना भी क्या जीना है.
हैप्पी गांधी जयंती

गांधी जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

3- खादी मेरी शान है,
कर्म ही मेरी पूजा है,
सच्चा मेरा कर्म है,
और हिंदुस्तान मेरी जान है.
हैप्पी गांधी जयंती

गांधी जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

4- देश के लिए जिसने विलास को ठुकराया था,
त्याग विदेशी धागे उसने खुद ही खादी बनाया था,
पहन के काठ की चप्पल जिसने सत्याग्रह का राग सुनाया था,
देश का था अनमोल वो दीपक जो महात्मा कहलाया था.
हैप्पी गांधी जयंती

गांधी जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

5- बस जीवन में यह याद रखना,
सच और मेहनत का सदा साथ रखना
बापू तुम्हारे साथ हैं, हर बच्चे के पास हैं,
सच्चाई जहां भी है, वहां उनका वास है.
हैप्पी गांधी जयंती

गांधी जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि गांधी जयंती के खास अवसर पर देशभर के लोग स्वाधीनता संग्राम में बापू के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया जाता है और उन्हें यह उपाधि सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दी थी. ज्ञात हो कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 4 जून 1944 को सिंगापुर रेडियो से एक संदेश प्रसारित किया था, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहकर संबोधित किया था. हालांकि प्यार से लोग उन्हें बापू कहकर भी बुलाते हैं.

Share Now

Tags

156th Birth Anniversary of Mahatma Gandhi 2oct 2025 Gandhi Jayanti Bapu festivals and events Gandhi Jayanti Gandhi Jayanti 2025 Gandhi Jayanti GIFs Gandhi Jayanti Greetings Gandhi Jayanti Hindi Messages Gandhi Jayanti Hindi Wishes Gandhi Jayanti Images Gandhi Jayanti Messages Gandhi Jayanti Quotes Gandhi Jayanti SMS Gandhi Jayanti Wallpapers Gandhi Jayanti Wishes Happy Gandhi Jayanti Happy Gandhi Jayanti 2025 Inspirational Quotes of Mahatma Gandhi mahatma gandhi Mahatma Gandhi jayanti Mahatma Gandhi Jayanti 2025 Mahatma Gandhi Jayanti Quotes गांधी जयंती गांधी जयंती 2025 गांधी जयंती इमेजेस गांधी जयंती की बधाई गांधी जयंती की शुभकामनाएं गांधी जयंती कोट्स गांधी जयंती ग्रीटिंग्स गांधी जयंती जीआईएफ गांधी जयंती फोटोज गांधी जयंती मैसेजेस गांधी जयंती विशेज गांधी जयंती वॉलपेपर्स गांधी जयंती शुभकामना संदेश गांधी जयंती हिंदी मैसेजेस गांधी जयंती हिंदी विशेज बापू महात्मा गांधी महात्मा गांधी के प्रेरणादायी विचार महात्मा गांधी के महान विचार महात्मा गांधी जयंती महात्मा गांधी जयंती 2025 महात्मा गांधी जयंती की बधाई महात्मा गांधी जयंती की शुभकामनाएं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हैप्पी गांधी जयंती हैप्पी गांधी जयंती 2025

\