Friendship Day 2025 Messages: हैप्पी फ्रेंडशिप डे! दोस्तों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, Shayaris, GIF Greetings और Photo SMS

इसमें कोई दो राय नहीं है कि हर इंसान के जीवन में परिवार वालों के बाद एक ऐसा शख्स होता है, जिससे दिल जुड़ा होता है. दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाने और इसके एहसास को जिंदा बनाए रखने के लिए फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस को दोस्तों संग शेयर करके उनसे हैप्पी फ्रेंडशिप डे कह सकते हैं.

फ्रेंडशिप डे 2025 (Photo Credits: File Image)

Friendship Day 2025 Messages in Hindi: दोस्ती यानी फ्रेंडशिप (Friendship) एकमात्र ऐसा रिश्ता है जो हमें जन्म से या खून के रिश्ते से नहीं मिलता है, इसे हम खुद बनाते हैं. कहते हैं कि सच्चे दोस्त किस्मत वालों को ही मिलते हैं, जो किसी बेशकीमती दौलत से कम नहीं है. दोस्ती का रिश्ता इसलिए भी दुनिया के तमाम रिश्तों में बेहद खास और खूबसूरत होता है, क्योंकि हम अपने दोस्तों से लाइफ के वो सारे सीक्रेट्स आसानी से शेयर कर लेते हैं, जो हम अपने माता-पिता या भाई-बहन से भी नहीं कर पाते हैं. यही वजह है कि दोस्ती के इस अनमोल रिश्ते का जश्न मनाने के लिए हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे यानी मित्रता दिवस (Friendship Day) सेलिब्रेट किया जाता है. हर साल इसकी तारीख बदलती रहती है, जिसके हिसाब से इस साल 3 अगस्त 2025 को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है.

इसमें कोई दो राय नहीं है कि हर इंसान के जीवन में परिवार वालों के बाद एक ऐसा शख्स होता है, जिससे दिल जुड़ा होता है. दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाने और इसके एहसास को जिंदा बनाए रखने के लिए फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस को दोस्तों संग शेयर करके उनसे हैप्पी फ्रेंडशिप डे कह सकते हैं. इसके साथ ही आप उन्हें एहसास दिला सकते हैं कि आपकी जिंदगी आपके दोस्तों के बिना कितनी अधूरी है.

1- हंसना-मिलना सबसे होता है पर सब दोस्त नहीं होते,
सच्चे दोस्तों को समझदार लोग कभी नहीं खोते,
किस्मत वाला हूं मैं कि मेरे पास तुम हो,
सबके हिस्से में तुम्हारे जैसे दोस्त नहीं होते.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

फ्रेंडशिप डे 2025 (Photo Credits: File Image)

2- आकाश पर निगाहें हो तेरी,

मंजिले कदम चूमे तेरी,

आज दिन है दोस्ती का,

तू सदा खुश रहे ये दुआ है मेरी.

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

फ्रेंडशिप डे 2025 (Photo Credits: File Image)

3- आज मत करो पढ़ाई, आओ सब मस्ती करते हैं,
सारे फ्रेंड्स मिलकर पार्टी करते हैं,
हां, बिल चुकाने में कोई बदमाशी नहीं करेगा,
मैं बाद में दे दूंगा, ये कोई नहीं कहेगा,
अपनी पॉकेट मनी से सब अपना हिस्सा देंगे,
आज सब मिलकर जिंदगी का मजा लेंगे.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

फ्रेंडशिप डे 2025 (Photo Credits: File Image)

4- कौन कहता है की दोस्ती यारी बर्बाद करती है,

कोई निभाने वाला हो तो दुनिया याद करती है.

दुनिया की बंदिशों को भूल जाते हैं,

दोस्तों के साथ जब भी कुछ पल बिताते हैं.

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

फ्रेंडशिप डे 2025 (Photo Credits: File Image)

5- तुम्हारे साथ वक्त कैसे बीत जाता है, पता नहीं चलता,
जब तुम पास नहीं होते तो समय नहीं कटता,
घरवालों को लगता है, तुममें मेरी सांस अटकी है,
अब तुम्हें कैसे समझाऊं, तुमसे गप्पे लगाए बिना रोटी नहीं पचती है.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

फ्रेंडशिप डे 2025 (Photo Credits: File Image)

हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाए जाने से पहले 30 जुलाई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस यानी इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है, जिसका प्रस्ताव 1958 में पराग्वे में पेश हुआ था. इस प्रस्ताव के पेश होने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को दुनिया भर में इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाने की घोषणा की. वहीं भारत, अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.

बहरहाल, दोनों फ्रेंडशिप डे में अंतर यह है कि 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है, जो देशों के बीच परस्पर सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने के लिए मनाते हैं, जबकि अगस्त के पहले रविवार को दोस्तों के नाम समर्पित किया गया है. इस दिन लोग एक-दूसरे के साथ दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाते हैं. दोस्तों के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं और इस दिन को यादगार बनाने की पूरी कोशिश की जाती है.

Share Now

Tags

festivals and events Friendship Friendship Day Friendship Day 2025 Friendship Day GIFs Friendship Day Greetings Friendship Day Images Friendship Day Messages Friendship Day Quotes Friendship Day Shayari Friendship Day SMS Friendship Day Wallpapers Friendship Day Wishes Happy Friendship Day Happy Friendship Day 2025 Happy Friendship Day GIFs Happy Friendship Day Greetings Happy Friendship Day Images Happy Friendship Day Messages Happy Friendship Day Quotes Happy Friendship Day SMS Happy Friendship Day Wallpapers Happy Friendship Day Wishes दोस्ती फ्रेंडशिप डे फ्रेंडशिप डे 2025 फ्रेंडशिप डे इमेज फ्रेंडशिप डे एसएमएस फ्रेंडशिप डे की बधाई फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं फ्रेंडशिप डे कोट्स फ्रेंडशिप डे ग्रीटिंग्स फ्रेंडशिप डे मैसेज फ्रेंडशिप डे विशेज फ्रेंडशिप डे वॉलपेपर्स फ्रेंडशिप डे शायरी मित्रता दिवस मित्रता दिवस 2025 मित्रता दिवस की बधाई मित्रता दिवस की शुभकामनाएं हैप्पी फ्रेंडशिप डे हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2025 हैप्पी फ्रेंडशिप डे इमेज हैप्पी फ्रेंडशिप डे एसएमएस हैप्पी फ्रेंडशिप डे कोट्स हैप्पी फ्रेंडशिप डे ग्रीटिंग्स हैप्पी फ्रेंडशिप डे मैसेज हैप्पी फ्रेंडशिप डे विशेज हैप्पी फ्रेंडशिप डे वॉलपेपर्स हैप्पी फ्रेंडशिप डे शायरी

\