Eid Moon Sighting 2019: ईद के चांद का स्‍टेटस देखने के लिए पाकिस्तान ने बनाई वेबसाइट, pakmoonsighting.pk पर जानें दुनियाभर में कब है ईद

बता दें कि इस्लाम में चंद्र कैलेंडर को माना जाता है. शवाल के चांद के दीदार के बाद ही ईद मनाई जाती है. कई बाद इसको लेकर विवाद भी हो जाता है. इन्ही विवादों को ख़त्म करने के लिए यह वेबसाइट बनायीं गयी है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Eid Moon Sighting 2019: रमजान का पवित्र महिना चल रहा है. महीने के अंत में ईद मनाई जाती है और चांद देखने को लेकर होने वाले विवाद को ख़त्म करने के लिए भारत के पडोसी देश पाकिस्तान ने एक वेबसाइट बनाई है. इस वेबसाइट का नाम pakmoonsighting.pk है. बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने इस महीने के शुरू में चांद देखने को लेकर होने वाले विवाद को खत्म करने के लिए एक वैज्ञानिक समिति गठित की थी. सरकार के इस कदम से उलेमा (धर्मगुरू) नाराज हो गए.

बहरहाल, पाकिस्तान ने विवाद खत्म करने को लेकर एक हिजरी कैलेंडर भी बनाया है. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फव्वाद चौधरी ने कहा कि यह कैलेंडर अंतरिक्ष एवं ऊपरी वातावरण अनुसंधान आयोग, अंतरिक्ष विशेषज्ञों और मौसम विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया गया है. उन्होंने बताया कि सीआईआई और रूअत-ए-हिलाल कमेटी को कैलेंडर को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है ताकि वे इसको संकलित करने में की गई कड़ी मेहनत को समझ सकें. एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने मंगलवार को खबर दी कि यह कैलेंडर पांच साल के लिए तैयार किया गया है और हर पांच साल में इसकी समीक्षा की जाएगी.

बता दें कि इस्लाम में चंद्र कैलेंडर को माना जाता है. शवाल के चांद के दीदार के बाद ही ईद मनाई जाती है. कई बाद इसको लेकर विवाद भी हो जाता है. इन्ही विवादों को ख़त्म करने के लिए यह वेबसाइट बनायीं गयी है.

Share Now

संबंधित खबरें

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Scorecard: दुबई में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रनों का लक्ष्य रखा, फातिमा सना ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट