Eid Mehndi Designs: ईद के जश्न को मेहंदी के सुर्ख लाल रंग से बनाएं यादगार, हाथों पर रचाएं ये मनमोहक डिजाइन्स

ईद हो या बकरीद, मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े ही जोश और उत्साह के साथ इसे मनाते हैं. नए कपड़े पहनने से लेकर नमाज अदा करने और लजीज पकवान बनाने के साथ-साथ महिलाओं द्वारा हाथ पर मेहंदी रचाने तक को लेकर सभी में खासा उत्साह नजर आता है. ऐसे में बकरीद के जश्न को महिलाएं मेहंदी के सुर्ख लाल रंग से यादगार बनाने के लिए इन मनमोहक डिजाइन्स को अपने हाथों पर रचा सकती हैं.

ईद मेहंदी डिजाइन्स (Photo Credits: Instagram)

Eid-ul-Adha Mehndi Designs: हमारे देश में साल भर में कई पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं, जबकि दुनिया भर के मुसलमान साल में दो बार ईद का त्योहार मनाते हैं, जिसका विशेष महत्व बताया जाता है. रमजान ईद और बकरीद जैसे त्योहार मुस्लिम समुदाय द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं. दरअसल, रमजान के पूरे महीने अल्लाह की इबादत करने और रोजा रखने के बाद रमजान ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमजान ईद (Ramzan Eid) मनाए जाने के करीब दो महीने बाद बकरीद (Bakrid) का त्योहार मनाया जाता है, जिसे बकरा ईद (Bakra Eid), बकरी ईद (Bakri-Eid), ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Adha) और कुर्बानी ईद (Qurbani Eid) भी कहा जाता है. इस साल 6 जून 2025 को बकरीद का त्योहार मनाए जाने की संभावना है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.

ईद हो या बकरीद, मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े ही जोश और उत्साह के साथ इसे मनाते हैं. नए कपड़े पहनने से लेकर नमाज अदा करने और लजीज पकवान बनाने के साथ-साथ महिलाओं द्वारा हाथ पर मेहंदी रचाने तक को लेकर सभी में खासा उत्साह नजर आता है. ऐसे में बकरीद के जश्न को महिलाएं मेहंदी के सुर्ख लाल रंग से यादगार बनाने के लिए इन मनमोहक डिजाइन्स को अपने हाथों पर रचा सकती हैं. यह भी पढ़ें: Bakrid 2025 Mehndi Designs: ईद-उल-अजहा के जश्न को मेंहदी से बनाएं खास, अपने हाथों पर रचाएं ये आकर्षक डिजाइन्स

ईद के लिए मनमोहक मेहंदी डिजाइन्स

फ्रंट हैंड के लिए सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइन

सिंपल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

बकरीद के लिए आसान मेहंदी डिजाइन

खूबसूरत फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

ईद के लिए खूबसूरत मेहंदी

ईद मेहंदी डिजाइन्स (Photo Credits: Instagram)

ईद के लिए मनमोहक मेहंदी

ईद मेहंदी डिजाइन्स (Photo Credits: Instagram)

गौरतलब है कि इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के आखिरी यानी 12वें महीने धू-अल-हिज्जाह के 10वें दिन दुनिया भर के मुसलमान बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं. इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है और कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है. गोश्त का पहला हिस्सा अपने लिए रखा जाता है, जबकि दूसरा हिस्सा दोस्तों-रिश्तेदारों व पड़ोसियों को दिया जाता है, जबकि तीसरा हिस्सा गरीबों को दान किया जाता है. इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, पैगंबर हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के प्रति जो समर्पण भाव दिखाया था, उसके प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाता है.

Share Now

Tags

Arabic Arabic mehendi designs Arabic Mehndi Designs Back Hand Mehndi Bakri Eid Mehndi Bakri Eid Mehndi Design Bakri Eid Mehndi Design 2025 Bakrid Mehndi Bridal Mehndi Designs Contemporary Mehndi Designs Easy Mehandi Designs Easy Mehendi Design Eid al-Adha Eid al-Adha Mehndi Eid mehndi design Eid Mehndi Design 2025 Eid-uz-Zuha festivals and events Finger Mehndi Design Full-Hand Mehndi Design henna designs Henna Patterns indian Indian Henna Patterns Latest Mehendi Design Latest Mehndi Designs Latest Mehndi Images mehandi Mehandi Designs Mehandi Patterns mehendi Mehendi Design Mehendi Design Tutorial mehendi designs mehendi designs 2025 Mehendi Tutorial Mehndi HD Images Quick Henna Patterns Simple Mehndi Design Video Simple Mehndi Designs Traditional Mehndi Designs अरबी अरबी मेहंदी डिजाइन आसान मेहंदी डिजाइन इंस्टेंट मेंहदी पैटर्न ईद ईद 2025 ईद मेहंदी डिजाइन ईद मेहंदी डिजाइन 2025 ईद-अल-अजहा ईद-उल-अजहा मेहंदी ईद-उल-ज़ुहा ईद-उल-फितर ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन दुल्हन मेहंदी डिजाइन फिंगर मेहंदी डिजाइन फुल हैंड मेहंदी डिजाइन बकरी ईद मेहंदी बकरीद मेहंदी बकरीद मेहंदी डिजाइन बकरीद मेहंदी डिजाइन 2025 बैक हैंड मेहंदी भारतीय भारतीय मेंहदी पैटर्न मेंहदी मेंहदी एचडी इमेजेस मेहंदी ट्यूटोरियल मेहंदी डिजाइन मेहंदी डिजाइन 2025 मेहंदी डिजाइन ट्यूटोरियल मेंहदी पैटर्न लेटेस्ट मेहंदी इमेजेस लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन सरल मेहंदी डिजाइन सिंपल मेहंदी डिजाइन सिंपल मेहंदी डिजाइन वीडियो

\