Eid-e-Milad Un Nabi 2023 Mubarak HD Images: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर शेयर करें ये WhatsApp Wishes, GIFs और Wallpapers

ईद मिलाद उन नबी, मावलिद, मिलाद उन नबी, या मावलिद अल-नबी अल-शरीफ (Mawlid al-Nabi al-Sharif), एक त्योहार है जिसे पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. कई ऐतिहासिक ग्रंथों के अनुसार, मुहम्मद का जन्म 570 ईस्वी में सऊदी अरब में हुआ था...

Eid Milad Un Nabi 2023 (Photo Credit- File Image)

Eid-e-Milad Un Nabi 2023 Mubarak HD Images: ईद मिलाद उन नबी (Eid-e-Milad Un Nabi), मावलिद, मिलाद उन नबी (Milad Un Nabi), या मावलिद अल-नबी अल-शरीफ (Mawlid al-Nabi al-Sharif), एक त्योहार है, जिसे पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. कई ऐतिहासिक ग्रंथों के अनुसार, मुहम्मद का जन्म 570 ईस्वी में सऊदी अरब में हुआ था. मुस्लिम समुदाय के शिया विद्वान इस दिन को इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने यानी रबी-अल-अव्वल के 12वें दिन मनाते हैं. जबकि, सुन्नी समाज के विद्वान इसी महीने की 17वीं तारीख को मुहम्मद का जन्मदिन मनाते हैं. 2023 में, मिलाद-उन-नबी 27 सितंबर की शाम को शुरू होगा और 28 सितंबर की शाम को समाप्त होगा (तारीखें चंद्रमा की स्थिति के आधार पर भिन्न हो सकती हैं).

प्रारंभ में, यह तारीख यानी रबी अल-अव्वल का 12वां दिन उस दिन के रूप में मनाया जाता था, जब पैगंबर मुहम्मद की मृत्यु हुई थी और 13वीं शताब्दी तक मुस्लिम जनता ने ईद-ए-मिलाद को उनके जन्मदिन के रूप में मनाना शुरू कर दिया था और तब से यह मनाया जाता है. कई विद्वानों का मानना है कि मुहम्मद का जन्म और मृत्यु इस्लामी कैलेंडर के एक ही दिन हुई थी. दुनिया भर में अनगिनत मुसलमान इसे अत्यंत उत्साह और भावना के साथ मनाते हैं.

इस्लाम धर्म की मान्यता के अनुसार, वो पैंगबर मोहम्मद साहब ही थे, जिन्हें अल्लाह ने सबसे पहले पवित्र कुरान अता की थी और पैंगबर मोहम्मद साहब ने कुरान के संदेश को लोगों तक पहुंचाया था. ऐसे में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के इस मुबारक मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को इन मनमोहक एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीईएफ और वॉलपेपर्स के जरिए मुबारकबाद दे सकते हैं.

1. ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक

Eid Milad Un Nabi 2023 (Photo Credit- File Image)

2. ईद-ए-मिलाद मुबारक

Eid Milad Un Nabi 2023 (Photo Credit- File Image)

3. ईद-ए-मिलाद मुबारक

Eid Milad Un Nabi 2023 (Photo Credit- File Image)

4. जश्न-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक

Eid Milad Un Nabi 2023 (Photo Credit- File Image)

5. ईद मुबारक

Eid Milad Un Nabi 2023 (Photo Credit- File Image)

मिलाद-उन-नबी, इस्लामी पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन, मस्जिदों में सामूहिक प्रार्थना आयोजित करके मनाया जाता है, जहां एक उपदेशक मुहम्मद के जीवन और कार्यों से कई उपदेश सुनाता है. परिवार इस दिन को सेवइयां बनाकर, वितरित करके और पैगंबर मुहम्मद के अच्छे कार्यों को याद कर मनाते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड